एक्सप्लोरर

2025 के अंत तक तैयार हो जाएंगी 278 वन्दे भारत ट्रेन, इतनी स्लीपर क्लास भी होंगी तैयार

Vande Bharat Train : देश में 2025 के अंत तक 278 वंदे भारत ट्रेन तैयार हो जाएंगी. उसके बाद 2027 तक 478 वंदे भारत ट्रेन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. आने वाले समय में स्लीपर क्लास की भी सुविधा मिलेगी

Vande Bharat Train : देश में 2025 के अंत तक 278 वंदे भारत ट्रेन तैयार हो जाएँगी. वहीं 2027 तक सभी 478 वंदे भारत ट्रेन बन कर तैयार होंगी. देश की शुरुआती 78 वन्दे भारत ट्रेनों को रेलवे की ICF चेन्नई और प्राइवेट कम्पनी मेधा एक साथ मिल कर बना रही है. इसके अलावा 400 वंदे भारत ट्रेन और बननी हैं. इनको प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी. सरकार इस महीने 200 वन्दे भारत ट्रेनों का टेंडर कराएगी.

200 अन्य वन्दे भारत ट्रेनों की टेंडर प्रक्रिया इस महीने फ़ाइनल हो जाएगी यानी ये तय हो जाएगी कौन सी कंपनियां इन ट्रेनों को बनाएंगे. इसमें दो कंपनियां अलग-अलग ट्रेन सेट बनाएँगी. वंदे भारत ट्रेनों के 200 रेक के ट्रेन सेटों को बनाने के लिए दिए गए टेंडर में जो दो सबसे लोएस्ट बिड होंगी उन्हें टेंडर दिया जाएगा. इनमें भी लोएस्ट बिड वाली कम्पनी को 120 वंदे भारत ट्रेन बनाने को दी जाएँगी. और सेकंड लोएस्ट को 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने का काम दिया जाएगा.

400 स्लीपर क्लास वन्दे भारत ट्रेनें बनेंगी
कुल 478 वंदे भारत ट्रेन सैंक्शंड हैं. शुरुआती 78 का काम चल रहा है. ये 78 वंदे भारत ट्रेन चेयर कार मॉडल हैं. 400 स्लीपर क्लास वन्दे भारत ट्रेनें बनेंगी. जिसमें 200 का टेंडर इस महीने फाइनल हो जाएगा. ये 200 वंदे भारत ट्रेन स्लीपर क्लास होंगी. ये सभी 278 ट्रेनें 160 की मैक्सिमम स्पीड से चलेंगी. ये सभी स्टेनलेस स्टील की होंगी. 

200 की रफ्तार पर चलेंगी अंतिम 200 वंदे भारत ट्रेन
शुरुआत की 278 वंदे भारत ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार के लिए अपरूव्ड होंगी. अभी वन्दे भारत 130 की रफ़्तार से चल रही हैं लेकिन पटरियों के अपग्रेडेशन और फेंसिंग के बाद अपनी पूरी रफ़्तार पर चलेंगी. शुरुआती 278 ट्रेनों के बाद की 200 ट्रेनें 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी. एल्यूमिनियम की बनी होंगी और हल्की होंगी. शुरुआती 78 ट्रेनों के बाद जो 200 वन्दे भारत ट्रेनें बनेंगी वो टेंडर के 2 साल के अंदर बन कर तैयार हो जाएँगी. यानी ये ट्रेनें 2025 तक बन कर तैयार हो जाएँगी. इसी तरह सभी 278 वंदे भारत ट्रेन 2027 तक बनकर तैयार हो जाएँगी.

ये भी पढ़ें : 'लखीमपुर खीरी कांड में अगर आशीष मिश्रा को राहत नहीं मिली तो...', केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की जमानत पर SC की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget