एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: पश्चिम बंगाल में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने के लिए तैयार, ये होगा रूट

Vande Bharat Express Train: पूरे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के मकसद से भारतीय रेलवे पश्चिम बंगाल में दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर चुका है.

West Bengal Second Vande Bharat: पश्चिम बंगाल को जल्दी ही दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सेवाएं मिलने वाली हैं. भारतीय रेलवे ने पिछले हफ्ते ही हावड़ा-पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन का ट्रायल रन किया है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को आसानी हो जाएगी. ये ट्रेन पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को सेवाएं देगी.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) आदित्य चौधरी ने कहा, “सेमी हाई-स्पीड ट्रेन को बहुत जल्द हरी झंडी दिखाने की संभावना है. अभी तक ट्रेन के कॉमर्शियल ऑपरेशन के लिए कोई डेट फिक्स नहीं हुई है.”

हाल ही में दिल्ली-भोपाल के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. दिल्ली और जयपुर के लिए भी कुछ दिनों पहले एक मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन पीएम ने किया था. यह ट्रेन जयपुर से चलकर दिल्ली पहुंची थी.

पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत ट्रेन

इससे पहले पश्चिम बंगाल में पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन पिछले साल 30 दिसंबर की तारीख को हुआ था. ये ट्रेन हावड़ा शहर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चल रही है. ये ट्रेन 564 किमी. की दूरी को महज साढ़े सात घंटे में कवर करती है. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली वंदे भारत के तीन स्टॉपेज रखे गए हैं जिसमें बारसोई, मालदा और बोलपुर शामिल हैं.

किस रूट पर कितनी वंदे भारत

हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन सातवीं वंदे भारत ट्रेन थी. इससे पहले वाराणसी-नई दिल्ली, कटरा-नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर और नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था.

ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली-खजुराहो के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. इस ट्रायल इसी महीने यानि मई में हो सकता है जो दिल्ली से आगरा रेलखंड पर होगा. दिल्ली रेलखंड पर दो ट्रायल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: वंदे भारत और चीते में ‘कॉमन’ है ये बात, इस कारण मिली नए लोगो में जगह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget