एक्सप्लोरर

वंदे भारत मिशन: दूसरे चरण में 149 उड़ानें संचालित करेगी Air India, 31 देशों से वापस लाए जाएंगे भारतीय

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार पर रोक के लिए भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन है. इस लॉकडाउन के दौरान सभी वाणिज्यिक और यात्री उड़ानों का संचालन बंद है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच एअर इंडिया, विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत 16 मई से 22 मई के बीच, 31 देशों से 149 स्वदेश वापसी उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

वंदे भारत मिशन के पहले चरण के तहत एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा सात से 14 मई के बीच कुल 64 उड़ानें संचालित करना निर्धारित है. इसके तहत 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों को भुगतान के आधार पर वापस लाया जाएगा.

एयरलाइन अधिकारियों ने बताया, ‘‘दूसरे चरण के तहत एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, सऊदी अरब, ब्रिटेन, मलेशिया, ओमान, कजाखस्तान, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कतर और इंडोनेशिया जैसे देशों से लोगों को वापस लाने के लिए 149 उड़ानें संचालित करेंगी.’’

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय विमानन कंपनी साथ ही 16 मई से 22 मई के बीच रूस, फिलीपिन, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, किर्गिस्तान, कुवैत, जापान, जार्जिया, जर्मनी और ताजिकिस्तान जैसे देशों से भी लोगों की वापसी के लिए उड़ानें संचालित करेगी.

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के तहत उड़ानें बहरीन, आर्मेनिया, थाईलैंड, इटली, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया और बांग्लादेश जैसे देशों से भी लोगों को वापस लाने के लिए संचालित की जाएंगी.

अधिकारियों ने कहा कि उक्त 149 स्वदेश वापसी उड़ानों में से, 31 केरल में, 22 दिल्ली में, 17 कर्नाटक में, तेलंगाना में 16, गुजरात में 14, राजस्थान में 12, आंध्र प्रदेश में नौ और पंजाब में सात उडानें उतरेंगी.

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के दौरान, उड़ानों में से छह-छह का गंतव्य बिहार और उत्तर प्रदेश होगा, तीन उड़ानों का ओडिशा होगा, दो चंडीगढ़ में उतरेंगी, एक-एक राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू और कश्मीर पहुंचेंगी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वंदे भारत अभियान के पहले पांच दिन के दौरान एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 31 उड़ानें संचालित कीं, जिनसे लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे 6,037 भारतीयों को देश लाया गया.

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पैकेज को ‘हेडलाइन’ करार दिया, BJP ने इसे आत्मनिर्भर बनाने वाला कदम बताया गुरुग्राम के इस गांव ने तोड़ा कोरोना रिलीफ फंड में दान देने का रिकॉर्ड, सरकार ने सराहा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget