एक्सप्लोरर

करीब पांच महीने के बाद कल को फिर शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा, भक्तों के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा रविवार से बहाल होगी. पहले सप्ताह में हर रोज अधिकतम 2,000 तीर्थयात्रियों की सीमा तय की गई है,

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में वैष्णो देवी गुफा मंदिर की यात्रा कोरोना वायरस के कारण करीब पांच महीने तक निलंबित रही. अब यह रविवार को फिर से शुरू होगी. यात्रा 18 मार्च को निलंबित की गई थी.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा कल से (रविवार) बहाल होगी. उन्होंने बताया कि पहले सप्ताह में हर रोज अधिकतम 2,000 तीर्थयात्रियों की सीमा तय की गई है, जिनमें से 1,900 यात्री जम्मू-कश्मीर और शेष 100 यात्री बाहर के होंगे.

कुमार ने बताया कि इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और उसी के अनुसार फैसले किए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा पंजीकरण खिड़की पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी.’’

कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए अपने मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. चेहरे पर मास्क और कवर अनिवार्य होगा. यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी.

बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा नहीं करने की सलाह

उन्होंने बताया कि 10 साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए यात्रा नहीं करने का परामर्श जारी किया गया है. हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी.

कुमार ने बताया कि कटरा से भवन जाने के लिए बाणगंगा, अर्धकुंवारी और सांझीछत के पारम्परिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा और भवन से आने के लिए हिमकोटि मार्ग-ताराकोट मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बाहर के यात्रियों और केंद्रशासित प्रदेश के रेड जोन वाले जिलों से आने वाले यात्रियों के कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट की हेलीपैड और दर्शनी ड्योढ़ी पर यात्रा प्रवेश बिंदुओं पर जांच की जाएगी.

कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों के पास कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने संबंधी रिपोर्ट होगी, उन्हें ही भवन की ओर जाने दिया जाएगा. पिट्ठुओं, पालकियों और खच्चरों को शुरुआत में मार्ग पर चलने पर अनुमति नहीं होगी.  उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चालित वाहनों, रोपवे और हेलीकॉप्टर सेवाओं जैसी सभी पूरक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2020 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देश में कोराना की तीन वैक्सीन टेस्टिंग के चरण में, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी तैयारी

कोरोना वैक्सीन से लेकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget