एक्सप्लोरर

बीजेपी MLA कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन पार्टी से निलंबित, तमंचे के साथ डांस करता वीडियो हुआ था वायरल

बीजेपी ने पिछले महीने अनुशासनहीनता के आरोप में कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित किया था. अब उन्हें स्थायी तौर पर निलंबित किया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड से बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को पार्टी ने स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है. पहले उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था. चैम्पियन उस समय एक नए विवाद में फंस गए थे जब उनका एक कथित वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह हाथों में रिवॉल्वर लेकर नाचते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई और इसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया.

इस कथित वीडियो में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के हाथों में दो रिवॉल्वर लेकर बॉलीवुड के गाने पर नाचते दिख रहे हैं और उनके कंधे पर कार्बाइन लटकी नजर आ रही है. वीडियो में वह गिलास से शराब पीते दिख रहे हैं जबकि उनके मित्र उनके लिए तालियां बजाते दिख रहे हैं.

बीजेपी MLA कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन पार्टी से निलंबित, तमंचे के साथ डांस करता वीडियो हुआ था वायरल

बीजेपी ने पिछले महीने अनुशासनहीनता के आरोप में चैम्पियन को तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था. पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि बीजेपी अपने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं करती है.

जाजू ने कहा, ‘‘चैंपियन ने जो व्यवहार किया वह एक जनप्रतिनिधि का नहीं होता है. बीजेपी इसे सहन नहीं करेगी. विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.’’ पार्टी ने उनके खिलाफ नयी दिल्ली के उत्तराखंड निवास में एक पत्रकार को धमकाने और अनुशासनहीनता के आरोपों की प्राथमिक जांच शुरू की थी.

इससे कुछ महीने पहले भी वह बीजेपी के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल के साथ वाकयुद्ध और उन्हें कुश्ती लड़ने की चुनौती देने को लेकर सुर्खियों में रहे थे. चैम्पियन उन कांग्रेस विधायकों में शामिल थे जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और 2016 में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget