एक्सप्लोरर

Independence Day: जिस महिला ने पीएम मोदी को भेजी थी चटनी, अब उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बुलाया गया, जानें कौन हैं वो

Independence Day 2023: उत्तराखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं 8 लाभार्थियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

Independence Day Celebration: केंद्र सरकार की योजनाओं के कम से कम आठ उत्तराखंड के लाभार्थियों को 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार यात्रा के दौरान ये खास मेहमान नेशनल वॉर मेमोरियल का भी दौरा करेंगे. इन मेहमानों में पीएम मोदी को चटनी भेजने वाली सुनीता रौतेला भी शामिल हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित 1,700 विशेष अतिथियों में जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अमृत सरोवर योजना और सेंट्रल विस्टा परियोजना जैसे विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े लोग शामिल हैं. इनमें से 8 मेहमान उत्तराखंड के हैं.

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का करेंगे दौरा
अधिकारियों ने कहा है कि 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर के सभी क्षेत्रों के लोगों को समारोह में आमंत्रित करने और उसका हिस्सा बनने की पहल की है. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विशेष मेहमानों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय पर जाने का भी मौका मिलेगा.

'निमंत्रण पाकर हो रहा गर्व'
उत्तरकाशी जिले के भटवारी स्थित झाला गांव के फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) के लाभार्थी भरत सिंह रौतेला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वह नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पाकर गर्व महसूस कर रहे हैं. 

पीएम मोदी को भेजी चटनी
उन्होंने कहा, ''हमारे एफपीओ उपला 'टकनोर कृषक उत्पादक संगठन स्वायत्त सहकारिता' ने पीएम नरेंद्र मोदी को चटनी भेजी थी, जिसके बाद उन्हें पीएम की ओर से एक पत्र मिला. इसमें उन्होंने एफपीओ की चटनी का जिक्र किया था." उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी सुनीता रौतेला के साथ समारोह में शामिल होंगे. बता दें सुनीता ने ही पीएम मोदी को चटनी भेजी थी.

निमंत्रण मिलने पर खुशी
वहीं, जल जीवन मिशन की लाभार्थी भावना शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित पेयजल के लिए जागरूकता अभियान चलाती हैं. इसके अलावा नैनीताल के ग्राम रणजीतपुर (कोटाबाग) के दिनेश चंद्र त्रिपाठी भी राज्य के उन लोगों में से हैं जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है. 

पीएम को लाइव सुनने को बेताब
उन्होंने कहा कि वह लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुनने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके और उनकी पत्नी रीनू त्रिपाठी के लिए गर्व का क्षण है.

यह भी पढ़ेंं- 'मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए', प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर क्या बोले नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget