एक्सप्लोरर

मसूरी जा रहे हैं तो जान लीजिए नई गाइडलाइंस, इस वजह से वापस भेजे गए 2000 पर्यटक वाहन

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है. इसलिए उत्तराखंड पुलिस ने पर्यटकों के आने पर सख्ती कर दी है. 

गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग भारी संख्या में पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं. ऐसे में कोविड प्रोटकॉल की भी धज्जियां उड़ रही है. उत्तराखंड में भारी संख्या में आए पर्यटकों के कारण कोरोना का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को सख्ती दिखाई और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए करीब 2000 पर्यटक वाहन को मसूरी जाने से पहले वापस भेज दिया. पुलिस ने शनिवार को देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर कुठाल गेट और वैकल्पिक मार्ग पर किमाड़ी में बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान जहां मसूरी रोड पर लगभग तीन किमी लंबा जाम देखने का मिला, वहीं शाम पांच बजे तक दो हजार वाहन लौटाए जा चुके थे.

आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत
लॉकडाउन हटने के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट में छूट दे दी थी लेकिन भीड़ पर काबू पाने के लिए अब इसे फिर से जरूरी बना दिया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को उत्तराखंड में प्रवेश करना है तो 72 घंटे के भीतर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, होटल या गेस्ट हाउस की बुकिंग डिटेल और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है. 

कई जगह पुलिस से उलझे पर्यटक
मसूरी से लौट रहे वाहन और बैरियर से लौटाए गए वाहन कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड होकर भेजे गए. बैरियर पर कई पर्यटकों ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज की. दिल्ली-एनसीआर से आए पर्यटक नाराज दिखे. उनका कहना था कि वे शुक्रवार रात घर से चले थे. शनिवार सुबह यहां आने के बाद नए नियम के बारे में पता चला. उनका कहना था कि सरकार को पहले से इस तरह की गाइडलाइन जारी देनी चाहिए थी, ताकि पर्यटकों को परेशानी ना हो. गौरतलब है कि उत्तराखंड में कई पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की लापरवाही के कई वीडियो वायरल हुए थे जिनमें पर्यटक बिना मास्क के कोविड प्रोटकॉल की धज्जियां उड़ा रहे थे. इसलिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है. जगह-जगह पुलिस ऑडियो संदेश के जरिए पर्यटकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कह रही है. कई पर्यटकों ने पुलिस से अभद्रता भी की. दिल्ली-एनसीआर से आए पर्यटकों ने इस तरह वापस लौटाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई. पर्यटकों का कहना था कि वे रात भर का सफ़र करके यहां पहुंचे हैं और अब उन्हें नई गाइडलाइंस बताई जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और उन्हें वापस लौटा दिया गया.

हर जगह सख्ती
मसूरी ही नहीं दून के पर्यटक स्थलों पर भी पुलिस काफी सख्त नज़र आई. गुच्चुपानी और सहस्रधारा पहुंच रहे पर्यटकों की भी सख्ती से चेकिंग की गई. यहां सिर्फ सीमित संख्या में ही पर्यटकों को प्रवेश करने दिया गया जिसके कारण जाम और लंबी लाइनें लगी रहीं. सप्लाई चौकी इंचार्ज पंकज महिपाल ने कहा कि रविवार को गुच्चुपानी में पुलिसफोर्स बढ़ाई जाएगी. यहां भी पर्यटक पुलिस से उलझते नज़र आए. पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक बिना जांच, होटल बुकिंग और रजिस्ट्रेशन कराये दून, हरिद्वार, ऋषिकेश जा रहे हैं. नियम न मानने वालों का चालान भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जॉर्जिया में किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

'विश्व जनसंख्या दिवस' पर 'जनसंख्या नीति 2021-30' जारी करेंगे सीएम योगी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget