एक्सप्लोरर

आपदा पीड़ितों के साथ अफसरों ने किया भद्दा मजाक, राहत के नाम पर बांटे 112 रुपये के चेक

जोशीमठ के चांई गांव में सात जून को बादल फटने जैसी बारिश हुई जिससे गांव में भारी नुकसान हुआ. मानवता को शर्मसार करने वाली बात ये है कि इस नुकसान के मुआवजे के तौर पर किसी को 112 रुपए तो किसी को 187 रुपए का चेक दिया गया है.

देहरादून: उत्तराखंड के जोशीमठ के चांई गांव में सात जून को बादल फटने जैसी बारिश हुई जिससे गांव में भारी नुकसान हुआ. लोग मदद के लिए मुआवजा बंटने का इंतजार कर रहे थे. प्रशासन ने मुआवजा बांटना शुरू किया तो लोग हैरत में पड़ गए. मानवता को शर्मसार करने वाली बात ये है कि मुआवजे के तौर पर किसी को 112 रुपए तो किसी को 187 रुपए का चेक मिला.

लाखों का नुकसान, 112 रुपए का हर्जाना प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में गांव के 94 लोगों की जमीन को नुकसान और एक बिल्डिंग को आंशिक क्षति की बात सामने आई है. इसके लिए प्रशासन 112 रुपए की आर्थिक सहायता बांट रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें प्रशासन द्वारा जोशीमठ में मुआवजा राशि लेने के लिए बुलाया गया. जब उन्हें चेक मिला तब उसमें 187 रुपए और 112 रुपए जैसी राशी दर्ज थी.

सीएम ने दिए जांच के आदेश इस बारे में जब सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की गई तब उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हुआ ये पता करने के लिए मामले में जांच के आदेश दिए गए है और जल्द ही लोगों को राहत के तौर पर जायज भुगतान किया जाएगा

गांव वालों के जख्म पर नमक ग्रामीण बताते हैं कि उनके गांव से जोशीमठ में आने में ही 60 रुपए खर्च हो जाते हैं और पूरा दिन भी लगता है. उनका कहना है कि इससे अच्छा तो ये होता कि प्रशासन उन्हें यह राशि नहीं देता. गांव वालों का कहना हैं कि गांव के दर्जनों लोग ऐसे भी हैं जिनको 150-450 रुपए तक का मुआवजा दिया गया है. यह प्रभावितों के जख्म में नमक छिड़कने जैसा है.

खौफ के साए में बितता जीवन आपको बता दें कि बारिश के कहर की मार झेलने वाले चांई गांव के लोग आज भी खौफ के साये में रात बिता रहे हैं. ग्रामीणों की मांग के मुताबिक उनका पुनर्स्थापन तो नहीं किया जा रहा है लेकिन मानकों की दुहाई देकर प्रशासन उन्हें ऐसे मज़ाकिया चेक मुआवजे के रूप में दे रहा है. इस तरह के चेक बांटना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है.

एक हेक्टेयर का मुआवजा है 37,500 रुपए वैसे उत्तराखंड सरकार एक हेक्टेयर के नुकसान के लिए 37,500 रुपए का मुआवजा देती है. लेकिन आपदा के लिहाज से ये कीमत बेहद कम है. वहीं, जोशीमठ के वशिष्ठ तहसीलदार चन्द्रशेखर का कहना है कि मानक के अनुरुप ही हर किसान को उसकी भूमि का मुआवजा दिया गया है.

मारे गए पांच आतंकी, वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Explained: NTA की ओवरहॉलिंग से लेकर नए सख्त कानून! क्या मोदी सरकार बचा लेगी धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी?
NTA की ओवरहॉलिंग से लेकर नए सख्त कानून! क्या मोदी सरकार बचा लेगी धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी?
'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील
'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget