एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: मंत्री पद से हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़कर निकले

Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. रावत कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़कर निकल गए.

Harak Singh Rawat Resigns: हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. रावत देहरादून में कैबिनेट की बैठक में शामिल थे. इसी दौरान बैठक छोड़कर निकल गए. उनके समर्थकों ने सचिवालय में जमकर हंगामा किया. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक में आम आदमी पार्टी की घोषणा को काउंटर करने के मकसद से सीमित संख्या में मुफ्त बिजली की घोषणा संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया. सूत्र बताते हैं कि इस पर चर्चा शुरू हुई, जो धीरे धीरे बहस में तब्दील हो गई और हरक सिंह कैबिनेट की बैठक से नाराज होकर यह कहते हुए बाहर निकल गए कि वो अपना इस्तीफा देते हैं. 

हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है. उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे समय में रावत ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. 

बता दें कि बीजेपी ने तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब से हरक सिंह रावत समेत कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की नाराजगी की बात सामने आई थी. पुष्कर धामी खटीमा से दूसरी बार के विधायक हैं. 

कांग्रेस में शामिल होंगे रावत?

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे. 

हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा होती रही है. हालांकि रावत लगातार इनकार करते रहे हैं. इस बीच उन्होंने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने 1989 में बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में वह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. रावत साल 2016 में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget