एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में किसके सर बंधेगा ताज इसका फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे सीएम के नाम का एलान, धामी समेत रेस में हैं ये बडे़ नाम

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे.

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. उत्तराखंड में आज यानी सोमवार शाम तक विधायक दल के नेता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीएम के चेहरे का एलान करेंगे. सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की राजनीति में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई बडे़ नेता सीएम पद की रेस में है.

आज शाम पांच बजे तक हो जाएगा मुख्यमंत्री का चुनाव

गौरतलब है कि उत्तराखंड पार्टी इकाई ने उत्तराखंड के सभी सांसदों को देहरादून में होने वाली विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.आपको बता दें कि कल यानी रविवार को उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा. 

रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उत्तराखंड में सरकार बनाने को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे.

रविवार को अमित शाह के घर चली थी 1 घंटे तक बैठक

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे. इस बैठक में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा भी हुई. बैठक से पहले धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है. मुख्यमंत्री के नाम पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. 

गृहमंत्री अमित शाह के यहां से निकलकर उत्तराखंड बीजेपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर जुटे. बैठक से निकल कर मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर धामी ने कहा, "मीटिंग में सबसे चर्चा हुई है. हमारी प्रचंड बहुमत की जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुई है. जो भी आलाकमान फैसला लेगा उससे सभी सहमत होंगे."

आज सुबह 11 बजे विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

निशंक के घर पर रविवार को करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद निकले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि सोमवार को देहरादून में शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान होगा, जबकि इससे पहले सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंसीधर भगत सभी विधायको को शपथ दिलाएंगे.

गौरतलब है कि बीजेपी की उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद ये सवाल लगातार उठ रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी जो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए क्या पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी. पार्टी के अंदरखाने सूत्र बताते हैं की विधायकों का एक तबका पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के पक्ष में नही हैं.

विधान परिषद चुनाव: अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जयंत चौधरी की पार्टी के लिए भी छोड़ी इतनी सीटें

शरद यादव की पार्टी का RJD में विलय, तेजस्वी यादव बोले- विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी, हम लोगों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget