एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पौड़ी-उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटा, चारधाम यात्रा पर गए हजारों यात्री सड़कों पर फंसे

सोढ़ी में केदारनाथ हाइवे बंद हो गया है, जिसके कारण हजारों यात्री सड़कों पर फंस गए हैं. भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है. कई जगह सड़कों पर मलवा आ जाने से सड़कें बंद हो गई हैं.

पौड़ी: उत्तराखंड में कल पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं. पौड़ी जिले में तीन जगह बादल फटने की खबर है. इसके अलावा टिहरी के घंसाली में भी बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई है. यहां तैयार खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. घनसाली में द्वारी और थापला पट्टी फेगुल इलाके में बदल फटने से नदी नाले उफान पर हैं. इस घटना के बाद चारधाम यात्रा पर गए हजारों यात्री भी सड़कों पर फंस गए हैं. खेती को काफी नुकसान पंहुचा बादल फटने से पानी सड़कों पर आ गया है और सड़के नदी में तब्दील हो गई हैं. संपर्क मार्ग के जगह पर क्षतिग्रस्त हो गए है. टिहरी जिले में फिलहाल किसी की जनहानि की सूचना नहीं है. मगर खेती को काफी नुकसान पंहुचा है. तेज बहाव में तीन बच्चे बहे, दो को बचाया गया उत्तरकाशी के बड़कोट के गंगताड़ी में बादल फटने के बाद एक नाले में तेज बहाव में तीन बच्चे बह गए दो को तो बचा लिया गया, लेकिन 12 साल की बच्ची सावित्री अब तक लापता है. बड़कोट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन चला रही हैं. बादल फटने से बह गई दो गौशाला  पौड़ी के थलीसैण ब्लाक के स्योलिखण्ड क्षेत्र में भी बादल फटने की खबरें है. यहां बादल फटने से दो गौशाला बह गई जिसमें दर्जनों मवेशियों के बहने की सूचना है. खबर ये भी है कि दो गौशाला पानी में डूब गई हैं. पौड़ी के पैठाणी में तेज बरिश होने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं. हजारों यात्री सड़को पर फंसे केदारनाथ घाटी में मंदाकनी नदी उफान पर है. मंदाकनी नदी पर बनाये गए अस्थायी झूलापुल तेज बहाव में डूब गए हैं. सोढ़ी में केदारनाथ हाइवे बंद हो गया है, जिसके कारण हजारों यात्री सड़कों पर फंस गए हैं. भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है. कई जगह सड़कों पर मलवा आ जाने से सड़कें बंद हो गई हैं. हरिद्वार और देहरादून में भी भारी बारिश हुई है. बादल फटने की घटना सिर्फ पौड़ी में हुई- सीएम बादल फटने की घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा है, ‘’कई समाचार चैनलों में उत्तराखंड में चार जगह बादल फटने की ख़बरें आ रही हैं. मैं स्पष्ट कर दूं की उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई है, लेकिन बादल फटने की घटना सिर्फ पौड़ी में हुई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने को सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget