एक्सप्लोरर

UP ULB Elections: ‘हाउस टैक्स हाफ, पानी का बिल माफ’, यूपी में निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, लगाई वादों की झड़ी

Sanjay Singh On UP ULB Election: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव होने को हैं और ऐसे में एमसीडी चुनाव में जीत से गदगद आम आदमी पार्टी राज्य में भी इन चुनावों में हाथ आजमाने जा रही है.

AAP Promises For ULB Election: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने रविवार (12 मार्च) को उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना चुनावी मुद्दा पेश किया. इसके तहत अगर आप नगर निकायों में जीत हासिल करती है तो हाउस टैक्स आधा और पानी का बिल माफ करने का वादा किया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ की यात्रा के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी का नारा दिया- हाउस टैक्स हाफ, पानी का बिल माफ. उन्होंने उत्तर प्रदेश में 633 शहरी स्थानीय निकाय सीटों के लिए प्रभारियों की भी घोषणा की और कहा कि पार्टी हर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी.

ईडी को बताया मनोरंजन विभाग

इस दौरान संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय को मनोरंज विभाग बताया और आरोप लगाया कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग किया जा रहा है. वहीं, उन्होंने निकाय चुनावों पर बात करते हुए कहा कि पार्टी जनता के बीच पहुंचेगी और उनसे कहेगी कि आप को अपने शहरों को साफ करने का मौका दें. दिल्ली की जनता ने आप को मौका दिया और पार्टी ने उन्हें एक स्वच्छ शहर, मोहल्ला क्लीनिक और बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था दी. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार भी दिल्ली मॉडल पर काम कर रही है.

संजय सिंह ने कहा, “जहां भी आम आदमी पार्टी चेयरमैन का चुनाव जीतेगी वहां पर पानी पर कोई टैक्स नहीं होगा और हाउस टैक्स को आधा कर दिया जाएगा.” साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हाथ आजमाया था लेकिन राज्य में पार्टी को सफलता नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें: AAP Vs BJP: आप नेता संजय सिंह बोले- सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget