एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: तीन तलाक पीड़िता ने इंसाफ ना मिलने की स्थिति में की इच्छा मृत्यु की मांग

लखनऊ: तीन तलाक को लेकर देश भर में बहस छिड़ी है और ऐसे मामले भी अब उभर कर सामने आने लगे है जो पुराने हो चुके है. ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई में सामने आया है. महिला ने न्याय न मिल पाने की दशा में इच्छामृत्यु की मांग की है. कथित तौर पर पीड़ित महिला का नाम है रुबीना. यूपी के हरदोई की रहनेवाली रूबीना की शादी 15 जनवरी 2009 को हुई थी. शुरुआत में तो पति ताहिर ने ठीक-ठाक बर्ताव किया लेकिन दूसरी बेटी पैदा होने के बाद हालात बदल गए. रूबीना का आरोप है कि ससुराल वाले बेटा पैदा करने के लिए प्रताड़ित करने लगे. आखिरकार एक दिन पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और फिर कागज पर तीन बार तलाक लिखकर दे दिया. इंसाफ की गुहार लेकर रूबीना अब हरदोई से बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सांसद अंशुल वर्मा के पास पहुंची है. पिछले दो साल से अपनी दोनों बेटियों को लेकर इंसाफ के लिए दर दर भटक रही रूबीना का कहना है अगर उसे इंसाफ नहीं मिल सकता तो फिर इच्छा मृत्यु दी जाए. तीन तलाक को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इस मसले पर 13 मई से एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर हर दिन सुनवाई करनेवाली है. रूबीना जैसी महिलाओं को उम्मीद होगी कि शायद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget