एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात, इलाके में धारा 144 लागू

Mathura News: मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स का पहले पहचान पत्र चेक किया जा रहा है, फिर उसकी बकायदा तलाशी ली जा रही है. उसके बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दिया जा रहा है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा जैसे कुछ संगठनों ने आज शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक करने का एलान किया था. लेकिन अब जलाभिषेक को दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि इस जानकारी के बाद मथुरा में प्रशासन ने 144 धारा लगा दी है. मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद और उसके आस पास सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है. मस्जिद और उसके आस पास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं. कल अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने जलाभिषेक का प्रोग्राम मथुरा की जगह आज 12 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर करने की घोषण की थी.

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स की ली जा रही है तलाशी

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स का पहले पहचान पत्र चेक किया जा रहा है, फिर उसकी बकायदा तलाशी ली जा रही है. उसके बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दिया जा रहा है. मथुरा पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है. एसएसपी मथुरा के मुताबिक अब तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर 4 अलग अलग एफआइआर दर्ज हो चुकी है. आज श्री कृष्ण जन्म भूमि स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आस पास गाड़ियों की आवा जाहि बाधित रहेगी, बकायदा इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

मथुरा पुलिस प्रसाशन के अनुसार सोशल मीडिया और अलग अलग जगहों से जानकारी मिली थी कि कुछ संगठन 6 दिसंबर और इसके आस पास की तारीखों में यहां कुछ यात्रा वगैरह निकालने की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासन से इसकी कोई इजाजत नहीं ली गई थी और प्रशासन से इजाजत मांगी जाती तो भी ऐसी किसी यात्रा वगैरह की इजाजत हम देते नहीं. मथुरा एसएसपी ने बताया कि हमने ईदगाह मस्जिद के आस पास लोकल हमारी पुलिस बल उसके अलावा दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई है, उसे तैनात किया है. आरएएफ और पीएसी के जवान भारी तादात में तैनात किए हैं.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ ट्वीट और पोस्ट करने वालों पर नजर

एसएसपी ने बताया कि मस्जिद के पास का जो इलाका है, वहां पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सीआरपीएफ तैनात है. हमने कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है और कई पर पाबंदी लगाई हुई है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ ट्वीट और पोस्ट करने वालों पर नजर रख रहे हैं. कुछ भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर हमने एक्शन भी लिया है. हम ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी कर रहे हैं. बड़ी बात ये है की हमें लोकल लोगों का बहुत सपोर्ट मिल रहा है, हमने उनसे बात भी की है और मथुरा में पूरी तरह से शांति बनी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Putin's India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज आएंगे भारत, दिल्ली में पीएम मोदी के साथ चीन-अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा

Omicron: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के 5 राज्यों में ओमिक्रोन विस्फोट, एक दिन में 17 नए केस, जानें मरीजों की क्या है हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget