एक्सप्लोरर

रामचरितमानस को लेकर घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य, जानिए अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे?

यूपी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं. उन्होंने रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिस पर उनकी आलोचना हो रही है. वह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं.

Swami Prasad Maurya Statements: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहे हैं. हाल में उन्होंने पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद से वह बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों के निशाने पर हैं. आइये डालते हैं ​उनके कुछ विवादित बयानों पर एक नजर-

'रामचरितमानस बकवास, बैन लगना चाहिए'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हफ्तेभर पहले कहा था- कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते. सब बकवास है, जिसे तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है. सरकार को रामचरितमानस के आपत्तिजनक अंश हटाने चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए. हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई भी दी और कहा कि मेरा मतलब लोगों की भावनाएं आहत करना नहीं था. उन्होंने कहा कि पुस्तक में जो आपत्तिजनक अंश हैं, बस उन्हें हटा देना चाहिए.

मौर्य ने धर्म को लेकर भी की विवादित टिप्पणी
यूपी में समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में 'धर्म का सत्यानाश हो' भी कहा. उन्होंने सवर्णों का जिक्र करते हुए कहा- ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ या गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है. उसको पूजनीय कहा गया है, लेकिन शूद्र कितना भी पढ़ा-लिखा या ज्ञानी हो. उसका सम्मान मत करो...क्या यही धर्म है? जो धर्म हमारा सत्यानाश चाहता है, उसका सत्यानाश हो.

'मोदी ने राम को पैदा किया है..'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "ये (बीजेपी समर्थक) लोग नारा दे रहे हैं कि मोदी जी आए हैं, राम को लाए हैं. ऐसा लगता है कि मोदी ने राम को पैदा किया है. इनके आने के बाद ही राम जी का जन्म हुआ है. जो पार्टी राम का सौदा करती है, वह आपका भी सौदा कर सकती है."

देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
मौर्य ने एक बार कहा था, "हिंदू धर्म में सूअर को वराह भगवान कहकर सम्मान दे सकते हैं, गधे को भवानी, चूहे को गणेश, उल्लू को लक्ष्मी की सवारी कहकर पूज सकते हैं, लेकिन शूद्र को सम्मान नहीं दिया जाता."

'शादियों में गौरी-गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2014 में कहा था शादियों में गौरी-गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मनुवादी व्यवस्था में दलितों और पिछड़ों को गुमराह कर उनको गुलाम बनाने की साजिश है.

बता दें कि वर्ष 2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के राष्ट्रीय महासचिव थे. इस मामले में उनके खिलाफ एक परिवाद दाखिल किया गया था. जिसके बाद उन्हें 295-ए में तलब किया गया था. साथ ही गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने पर कायम स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, 'अपनी बात पर कायम हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे HC ने बरी करने का फैसला पलटा
रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे HC ने बरी करने का फैसला पलटा
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, 'बिना सबूत जेल भेजना न्याय की बड़ी नाकामी'
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, 'बिना सबूत जेल भेजना न्याय की बड़ी नाकामी'
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget