एक्सप्लोरर

यूपी धर्म परिवर्तन रैकेट में बड़ा खुलासा, 2 हजार रुपये में सार्टिफिकेट जारी करता था काजी, ED की जल्द हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान इस मामले के तार बिहार के पटना मुंगेर और गया से भी जुड़े मिले हैं, क्योंकि इन लोगों के पास से वहां के लोगों के भी धर्म परिवर्तन के प्रमाण पत्र बरामद हुए.

उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन रैकेट कांड में बडा खुलासा हुआ है. पूछताछ के दौरान इस मामले में गिरफ्तार काजी जहांगीर के खुलासे के मुताबिक धर्म परिवर्तन के सर्टिफिकेट काजी 2000 रुपये में जारी करता था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले के दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं. ईडी जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सकता है.

यूपी धर्म परिवर्तन रैकेट कांड में गिरफ्तार मौलाना काजी जहांगीर अपने ही बनाए जान जाल में बुरी तरह से फंस गया. सूत्रों के मुताबिक काजी जहांगीर ने जांच अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है लोग उसके सामने आकर कहते थे कि वह बिना किसी दबाव के इस्लाम धर्म कबूल कर रहे हैं तो वह सर्टिफिकेट बना देता था. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि गूंगे बहरों को सर्टिफिकेट कैसे बनाए? क्या गूंगे बहरे ने उनसे कहा था या वह उनका इशारा समझते हैं? तो अपने ही जाल में फंस गए मौलाना और सूत्रों के मुताबिक स्वीकार कर लिया कि सर्टिफिकेट बनाने के बदले वह दो हजार रुपये लेते थे.

धर्म परिवर्तन रैकेट में बड़ा खुलासा

धर्म परिवर्तन कानून के नए नियम आने के पहले तक धर्म परिवर्तन के लिए केवल काजी का सर्टिफिकेट चाहिए होता था, जिसके आधार पर धर्म परिवर्तन मान लिया जाता था. लेकिन इस खुलासे के बाद की धर्म परिवर्तन के सर्टिफिकेट के ₹2000 लिए जाते थे, इस मामले में सामने आए सभी प्रमाण पत्र वाले जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान इस मामले के तार बिहार के पटना मुंगेर और गया से भी जुड़े मिले हैं, क्योंकि इन लोगों के पास से वहां के लोगों के भी धर्म परिवर्तन के प्रमाण पत्र बरामद हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद लेने जा रही है.

ईडी कर सकती है मनीलांड्रिंग का केस दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले के दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दिए हैं और ईडी मुख्यालय इन दस्तावेजों की जांच का काम करेगा. इस जांच के बाद इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के तार नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर जुड़े बताए जा रहे हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस रैकेट से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता था

जांच से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अभी आरंभिक चरण में है और अभी तक की जांच के दौरान इस मामले के तार जाकिर नायक और आतंकवादी संगठनों से भी जुड़े होने की बात जा रही है. खुद उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अपनी f.i.r. में इस मामले के तार आईएसआई से जुड़ने की बात कही है. लेकिन मामले से जुड़े आला अधिकारी के मुताबिक जांच अभी आरंभिक चरण में है और इस जांच के दौरान जिन लोगों के सामने नाम सामने आए हैं, उनके अपराध में शामिल होने की बात जब तक सामने नहीं आती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता. क्योंकि कोर्ट सबूत मांगता है और जांच एजेंसियां भी वही सब उन्हीं सबूतों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: नोएडा: 17 साल का दर्श सक्सेना बन गया रिहान अंसारी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget