एक्सप्लोरर

पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है उत्तरप्रदेश का शराब माफिया ?

योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के तुरंत बाद अपराधियों में इतना खौफ़ आ गया था कि वे उत्तरप्रदेश छोड़कर भागने लगे थे लेकिन अब वह खौफ़ तो खत्म हुआ ही है,साथ ही वे पहले से अधिक बेख़ौफ होकर सारे अपराधों को अंजाम देने लगे हैं.

उत्तरप्रदेश के कासगंज में शराब माफिया ने जिस बेरहमी से पुलिसवालों पर हमला किया है,उससे जाहिर होता है कि अपराधियों के हौसलें दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस वाली नीति को भी इस वारदात से गहरा झटका लगा है.

हालांकि घटना के बाद मुख्यमंत्री ने फिर यही दोहराया कि उनकी सरकार अपराध व अपराधियों के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति में कोई बदलाव नहीं करेगी लेकिन उन्हें इसकी समीक्षा अवश्य ही करनी होगी कि आखिर क्या वजह है कि राज्य के अलग-अलग जिलों में शराब माफिया दिनोंदिन और अधिक ताकतवर होता जा रहा है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग के बगैर आखिर ये कैसे संभव हो सकता है. अपराधियों के प्रति सख्ती बरतने के साथ ही सरकार को प्रशासन में बैठे उन चेहरों का भी पता लगाना होगा जिनकी सरपरस्ती में एक मामूली अपराधी भी रातोंरात इलाके का ताकतवर माफ़िया बन जाता है.

योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के तुरंत बाद अपराधियों में इतना खौफ़ आ गया था कि वे उत्तरप्रदेश छोड़कर भागने लगे थे लेकिन अब वह खौफ़ तो खत्म हुआ ही है,साथ ही वे पहले से अधिक बेख़ौफ होकर सारे अपराधों को अंजाम देने लगे हैं.

जानकारी के मुताबिक कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र से गुजर रही काली नदी के किनारे शराब का दरिया बहता है. जंगल में जगह-जगह कच्ची शराब तैयार करने को भट्ठियां धधकती हैं. नगला धीमर सहित आसपास के तमाम गांवों में घर-घर देशी शराब बेची जाती है. काली नदी के इस पर कासगंज जिला और उस पार एटा जिला है. कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर, सरावल आदि गांवों के ज्यादातर लोग कच्ची दारू का धंधा करते हैं. इसके लिए नदी किनारे जंगल में दारू तैयार की जाती है. पुलिस की दबिश से यहां खलबली मचती है मगर कुछ समय के लिए. बाद में धंधा फिर ढर्रे पर आ जाता है. लोग बताते हैं कि मंगलवार को पहली बार दारोगा और सिपाही इस गांव में पहुंचे. इससे पहले जब भी दबिश दी गई तो पूरा थाना और कोई न कोई अधिकारी साथ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget