एक्सप्लोरर

UP: देवरिया में 3 पुलिसवालों ने चोरी के आरोपी के मुंह पर पैर रखखर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

इस मामले में पुलिस की किरकिरी होता देख एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने आरोपी तीनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस की क्रूरता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन पुलिसवाले थाने में चोरी के आरोपी को बेरहमी से पीट रहे हैं. हालांकि इस वीडियो के वायरल और पुलिस महकमे की आलोचना के बाद इन तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

आरोपी के मुंह पर पैर रखकर बेरहमी से पीटा

मामला देवरिया जिले के मदनपुर थाने का है. वीडियो के मुताबिक, थाने में तीन सिपाही मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर बेरहमी से पीट रहे हैं. इस मामले में पुलिस की किरकिरी होता देख एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने आरोपी तीनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

वायरल वीडियो-

बिना जांच-पड़ताल के आरोपी को पीटा

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 12 बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव निवासी विश्वेश्वर तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनका मोबाइल गांव के ही सुमित गोस्वामी ने चोरी कर लिया है. सूचना पर सक्रिय पीआरबी दस्ते के जवान उस युवक को पकड़ कर थाने लाए और बिना जांच-पड़ताल के ही आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.

एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को सौंप दी है और आरोपी युवक का मेडिकल कराया गया है. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने पिटाई करने वाले हेड कांस्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह, लाल बिहारी और जितेंद्र यादव को सस्पेंड कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

यह भी पढ़ें-

मौसम अपडेट: कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेन लेट, कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

निर्भया कांड : तिहाड़ ने यूपी जेल मुख्यालय को दोबारा चिट्ठी भेजी, पहली पसंद 'पवन जल्लाद'

केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दी चुनौती, कहा- BJP शासित राज्यों में दें फ्री बिजली-पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget