एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 268 मौतें, 10 हज़ार पार हुई संक्रमितों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 10 हज़ार के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटो में यहां कोरोना के 382 नए मामले सामने आए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है. प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हज़ार के पार पहुंच गई. पिछले 24 घंटो में यहां कोरोना के 382 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार देर शाम जारी बुलेटिन के हिसाब से राज्य में पिछले 24 घंटो में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद यहां कुल मौत का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया.

पिछले 24 घंटे में इन ज़िलों में हुई मौतें

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि यूपी में पिछले 24 घंटो में फिरोजाबाद में दो, रामपुर, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, बदायूं, बांदा, हाथरस, कानपुर नगर, मेरठ और मुरादाबाद में एक-एक व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत हुई. बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में सबसे अधिक 48 मौतें आगरा में हुई हैं. वहीं मेरठ में 35 और फिरोजाबाद में 18 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गवाई है.

यूपी में ताज़ा अपडेट के बाद कोरोना मरीज़ों की कुल संख्या दस हज़ार 103 हो गई. इसके साथ ही यूपी देश का छठा ऐसा राज्य बन गया जहां कोरोना मरीज़ों की संख्या दस हज़ार के पार है. देश में कोरोना मरीज़ों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में है, जहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80 हज़ार के पार पहुंच गया है.

प्रदेश में बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य में संक्रमितों की संख्या में और भी इज़ाफा हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 983 और दस-दस नमूनों के 148 पूल लगाए गए। इनमें पांच-पांच नमूनों वाले पूल में 179 पूल और दस-दस नमूनों वाले में 25 पूल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अब इनकी अलग-अलग जांच की जाएगी.

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने लगभग 13 लाख प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के घर-घर जाकर उनका परीक्षण किया, इनमें 1,163 लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले हैं. अभी तक के जांच परिणामों में 130 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. सचिव ने आगे बताया कि प्रदेश में आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है।

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 9971 मामले सामने आए, अबतक करीब 7 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget