एक्सप्लोरर

‘यह निराशाजनक है’, भारत को अस्थिर करने के भाजपा के आरोपों पर क्या बोला अमेरिका

India-US Relations: US ने बीजेपी को उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उस पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाए गए थे.

US responds to BJP’s allegation: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल में ही आरोप लगया था कि अमेरिका देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. बीजेपी के इन आरोपों पर अब अमेरिकी दूतावास का बयान सामने आया है. 

अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने आरोपों को निराशाजनक बताया है. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार (7 दिसंबर) को कहा कि यह निराशाजनक है कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी इस तरह के आरोप लगाती है.

बीजेपी ने लगाए थे आरोप 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि अमेरिका के डीप स्टेट में मौजूद तत्वों ने पत्रकारों के एक समूह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत की विकास की कहानी में रोड़ा अटकाया है. उन्होंने कहा था कि यह सब अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा है.

उनका यह बयान अमेरिकी न्याय विभाग और बाजार नियामक प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अमेरिकी अदालतों में गौतम अडानी, उनके भतीजे और उनके समूह पर रिश्वतखोरी, विनिमय धोखाधड़ी और अमेरिकी कानून के अन्य कथित उल्लंघनों के लिए अभियोग दायर करने के कुछ दिनों बाद आया था.

'पीएम मोदी को कमजोर करने की साजिश'

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विदेशी वेब पोर्टल संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) की रिपोर्ट का हवाला देने के लिए भी राहुल गांधी की आलोचना की थी. इस रिपोर्ट में अडानी समूह और सरकार के बीच कथित निकटता को लेकर निशाना साधा गया था. संबित पात्रा ने कहा था कि ये सब आरोप PM मोदी को कमजोर करने के लिए लगाए जा रहे हैं. 

भाजपा प्रवक्ता ने फ्रांसीसी पोर्टल मीडियापार्ट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ओसीसीआरपी को अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट और अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस जैसे "अन्य डीप स्टेट हस्तियों" द्वारा वित्त पोषित किया गया था. भाजपा ने कहा, "डीप स्टेट का स्पष्ट उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर भारत को अस्थिर करना था."

USA ने दिया जवाब 

अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिकी सरकार पत्रकारों के लिए पेशेवर विकास और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का समर्थन करने वाले कार्यक्रमों पर स्वतंत्र संगठनों के साथ काम करती है. यह कार्यक्रम इन संगठनों के संपादकीय निर्णयों या दिशा को प्रभावित नहीं करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget