एक्सप्लोरर

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई बात

यह फोन कॉल अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के अनुरोध पर की गई थी. कमला हैरिस ने आज सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बात की.

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को रेखांकित किया. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाला से बताया कि यह फोन कॉल अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के अनुरोध पर की गई थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया, "कुछ देर पहले उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत हुई. वैश्विक वैक्सीन साझा करने की अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मैं दिल से सरहना किया. मैंने उन्हें अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले समर्थन और एकजुटता के लिए भी धन्यवाद दिया."

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने भारत-अमेरिका वैक्सीन सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों और कोरोना के बाद वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था सुधार के लिए हमारी साझेदारी के संभावित योगदान पर भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में यह बताया गया कि पीएम मोदी ने उम्मीद जताई की वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति अनुकूल होने के जल्द बाद वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस का भारत में स्वागत करेंगे. पीएमओ ने बताया- दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच वैक्सीन उत्पादन समेत स्वास्थ्य आपूर्ति की चेन को मजबूत करने के प्रयासों को पर चर्चा हुई. इस दौरान महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पर बात करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी की क्षमता और क्वाड वैक्सीन पहल पर चर्चा की.    

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका दुनिया को 8 करोड़ वैक्सीन की सप्लाई करेगा. इनमें से करीब 19 करोड़ 'कोवैक्स' प्रोग्राम के तहत दिया जाएगा, जिनमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के लिए 60 लाख डोज, साउथ और साउथ ईस्ट एशिया के लिए 70 लाख डोज और अफ्रीका को 50 लाख डोज दी जाएंगी. बाकी बचे डोज में से 60 लाख को उन देशों में दिए जाएंगे जहां पर बहुत ज्यादा केस है और अन्य साझेदार और पड़ोसी देश, जैसे- कनाडा, मैक्सिको, भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया.

सीनियर एडवाइजर और चीफ स्पोक्सपर्सन सायमोन सेंडर्स ने कहा, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज मैक्सिको, गुआतमाला के राष्ट्रपति के साथ बात की. इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी बात की. 

अमेरिकी प्रशासन ने यह ऐलान किया है कि वे कोविड-19 की ढाई करोड़ डोज विदेशों में भेजे जाएंगे, जिनमें अधिकतर विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोवैक्स प्रोग्राम के आवंटित किया जाएगा. व्हाइट हाउस ने कहा कि वे कनाडा, मैक्सिको और भारत समेत उन देशों में 60 लाख वैक्सीन को डोज दान करेंगे जहां पर कोरोना के काफी ज्यादा केस हैं.

ये भी पढ़ें: CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ वर्चुअली बैठक में अचानक शामिल हुए PM मोदी, जानें क्या-क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget