एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताई उम्मीद, कहा- भारत-चीन सीमा विवाद का जल्द ही हल निकलेगा

भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टिप्पणी की है. उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और चीन मौजूदा सीमा विवाद का हल जल्दी ही निकाल लेंगे.

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौता कराने के लिए ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. वहीं ट्रंप अब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को काफी गंभीरता से लेते दिख रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी की है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और चीन मौजूदा सीमा विवाद का हल जल्दी ही निकाल लेंगे. साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोनों एशियाई देशों की मदद की पेशकश की.

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे पता है कि चीन और भारत मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे इससे निपट लेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम मदद कर सकते हैं , तो जरूर मदद करना चाहेंगे.’’

राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने कई महीनों से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए वार्ता की थी. इस बीच, समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी एक खबर में कहा कि सीमा संघर्ष भारत को एक असंयमित प्रतिक्रिया के लिए उकसा रहा है.

अखबार ने कहा, ‘‘भारत नए जहाजों के निर्माण और तटीय निगरानी चौकियों का नेटवर्क बनाते हुए अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास बढ़ा रहा है जो नई दिल्ली को हिंद महासागर के समुद्री यातायात पर नजर रखने में मदद करेगा.’’ भारत और दक्षिण एशिया मामलों के अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने इस संकट में भारत के समर्थन करने में बहुत पारदर्शी रुख अपनाया है.

इसे भी पढ़ेंः कृषि सुधार विधेयक को स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया ऐतिहासिक, कहा- विपक्ष फैला रहा भ्रम

पंजाब: एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 76 लोगों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा हुआ 3 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget