एक्सप्लोरर

UPSC जिहाद कार्यक्रम: केंद्र ने SC को बताया- हमने सुदर्शन टीवी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

इस मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी. कोर्ट ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम के प्रसारण पर लगी अंतरिम रोक जारी रहेगी.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने यूपीएससी (UPSC) जिहाद कार्यक्रम के लिए सुदर्शन टीवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में मामले पर चल रही सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने कार्यक्रम में प्रोग्राम कोड के उल्लंघन की बात पाई है. चैनल को इस बारे में नोटिस भेज कर 28 सितंबर तक जवाब देने को कहा गया है. इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

सिविल सर्विस में पहले की तुलना में ज्यादा मुसलमानों के आने को एक साजिश का हिस्सा बताने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण 4 एपिसोड के बाद रोक दिया गया था. कोर्ट ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के तरीके पर सवाल उठाते हुए सॉलिसीटर जनरल से पूछा था कि क्या सरकार में किसी ज़िम्मेदार व्यक्ति ने इन 4 एपिसोड को देखा? उन्हें नियमों के खिलाफ पाया?

आज मामले की सुनवाई शुरू होते ही सॉलिसीटर जनरल ने चैनल को जारी नोटिस की जानकारी दी. फिलहाल सुनवाई स्थगित कर देने का सुझाव दिया. याचिकाकर्ता फ़िरोज़ इकबाल खान के वकील अनूप जॉर्ज चौधरी ने कहा कि उन्हें सुनवाई टाले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है.

कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल से जानना चाहा कि क्या मंत्रालय याचिकाकर्ताओं को भी अपनी बात रखने का मौका देगा. सॉलिसीटर जनरल ने इससे मना करते हुए कहा कि यह एक वैधानिक कार्रवाई है. इसमें 2 ही पक्ष हैं- चैनल और सरकार. इस तरह की कार्रवाई में किसी और को नहीं सुना जा सकता. इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अगर सरकार का फैसला हमारे पक्ष में नहीं होता, तो हम उसे चुनौती देंगे.

इसके बाद जजों ने आदेश लिखवाना शुरू किया. बेंच के अध्यक्ष जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, “सॉलिसीटर ने हमें बताया है कि केबल टीवी नेटवर्क रेग्युलेशन एक्ट की धारा 20 के तहत सुदर्शन टीवी को नोटिस भेजा गया है. चूंकि इस पर 28 सितंबर तक जवाब आना है. सॉलिसीटर ने सुनवाई टालने का आग्रह किया है. हमने बाकी वकीलों से बात की. उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है. इसलिए 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी.”

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि फिलहाल कार्यक्रम के प्रसारण पर लगी अंतरिम रोक जारी रहेगी. कोर्ट ने कहा है कि सरकार अगली तारीख पर उसे रिपोर्ट दे. इस रिपोर्ट में यह बताया जाए कि चैनल के जवाब को देखने के बाद उसका क्या निष्कर्ष है. क्या वह चैनल के ऊपर कोई कार्रवाई करेगी. कोर्ट ने यह भी कहा है कि मामले में उसकी मंजूरी के बिना सरकार कोई आदेश जारी न करे.

फेसबुक को SC से मिली राहत, दिल्ली विधानसभा की कमिटी फिलहाल नहीं करेगी कार्रवाई 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget