एक्सप्लोरर

Delhi: सर्द रात में विरोध कर रहे UPSC के छात्रों पर पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

UPSC Protest: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण वे ठीक से एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाए और अपना अवसर खो चुके हैं. ऐसे में उन्हें एक एक्स्ट्रा अटैम्प्ट मिलना ही चाहिए.

UPSC Candidates Protest: दिल्ली में UPSC की परीक्षा में एक अतिरिक्त प्रयास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारी पिछले दो दिनों से ओल्ड राजेंद्र नगर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार इस एग्जाम में बैठने के लिए एक अतिरिक्त मौका दे. 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते यूपीएससी के छात्रों को तैयारी करने का मौका नहीं मिला था इसी वजह से वह एक अतिरिक्त मौका चाहते हैं. अब प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है और उस जगह को खाली करा दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से उनका काफी टाइम बर्बाद हुआ है. वह न तो ठीक से कोचिंग कर पाए और न ही पढ़ाई ही ठीक से हो पाई.

पहले पुलिस को लौटना पड़ा था

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात को प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से उठाना चाहा था. प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन स्टूडेंट्स का गुस्सा देखकर पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा. सभी स्टूडेंट्स ने साफ कर दिया था कि जब तक उनकी मांग को केंद्र सरकार नहीं मानती तब तक वह इस तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे. हालांकि पुलिस ने अब सर्दी का बहाना देकर प्रदर्शनकारियों को जबरन वहां से हटा दिया.

कोरोना के कारण खाक हुए सपने

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहा कि कोरोना के कारण वे ठीक से तैयारी नहीं कर पाए और अपना अवसर खो चुके हैं, ऐसे में उन्हें एक एक्स्ट्रा अटैम्प्ट मिलना ही चाहिए. प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स ने बताया, "हम लोग देश के अलग-अलग इलाकों से आने वाले 100 से अधिक सांसदों से मिले, उन सबने हमारे पक्ष में अपनी बात कही है. इसके अलावा इस मामले की समिति की रिपोर्ट में भी छात्रों को अवसर देने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक यह अतिरिक्त मौका हमें मिल नहीं पाया है."

एक अतिरिक्त मौका की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तर्क दिया कि सरकार ने एसएससी ग्रेड (GD) और अग्निवीर प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका दिया है. उनका कहना है कि जब सरकार एसएससी (GD) और अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त प्रयासों की अनुमति दे सकती है, तो वह हमारे लिए समान प्रावधान क्यों नहीं कर सकती?

ये भी पढ़ें-Telangana Congress Crisis: तेलंगाना कांग्रेस के संकटमोचक बनेंगे दिग्विजय सिंह, सौंपी गई डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget