एक्सप्लोरर

Telangana Congress Crisis: तेलंगाना कांग्रेस के संकटमोचक बनेंगे दिग्विजय सिंह, सौंपी गई डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी

Telangana Congress: कांग्रेस की तेलंगाना यूनिट में आंतरिक कलह तेज होती दिख रही है. हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कुछ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था.

Telangana News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए दखल देते हुए वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध किया कि वे मंगलवार को प्रस्तावित बैठक टाल दें, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वीकार कर लिया. इन नेताओं की शिकायत है कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की तुलना में ज्यादा तवज्जों दी जा रही है.

पूर्व विधायक ए. महेश्वर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें फोन किया और कहा कि वहां नेताओं की ओर से उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए जल्द ही हैदराबाद आएंगे.

'तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की कोई मांग नहीं'
महेश्वर रेड्डी ने दिग्विजय सिंह को वरिष्ठ नेताओं से बात करने का काम सौंपने के एआईसीसी के फैसले का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके हस्तक्षेप से मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं की कोई मांग नहीं है और उनका नारा है कांग्रेस बचाओ.

'पार्टी में समान न्याय और सामाजिक संतुलन चाहिए'
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस बचाओ की स्थिति क्यों पैदा हुई, इस पर पूर्व विधायक ए. महेश्वर रेड्डी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता समान न्याय और सामाजिक संतुलन चाहते हैं. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने दिग्विजय सिंह को यह समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने के राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया.

10 से ज्यादा नेताओं ने अपने PCC पदों से दिया था इस्तीफा
तेलंगाना में कांग्रेस आंतरिक कलह चल रहा है. कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि जो लोग दूसरे दलों से कांग्रेस में आए, उन्हें पार्टी में पदों पर प्रमुखता मिली. इसके विरोध में 10 से अधिक नेताओं ने अपने पीसीसी पदों से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वाले नेताओं में मौजूदा कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वेम नरेंद्र रेड्डी शामिल हैं.

पूर्व उपमुख्यमंत्री हाल में ही काग्रेंस में शामिल हुए थे
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए टीडीपी के कुछ पूर्व नेताओं का जिक्र करते हुए कहा था अन्य दलों से कांग्रेस में पलायन करने वालों को प्रमुखता मिलेगी तो इससे  मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या संदेश जाएगा.

मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र के हालिया उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी की राज्य इकाई आंतरिक कलह का सामना कर रही है. क्योंकि पार्टी के कई नेताओं ने हाल ही में घोषित बड़ी पीसीसी समितियों पर रोष प्रकट किया था.

ये भी पढ़ें-

UPSC Protest: दिल्ली की कंपकंपाती सर्दी में देर रात प्रदर्शन करने उतरे UPSC की तैयारी करने वाले छात्र, सरकार से एक और अटैम्प्ट की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget