एक्सप्लोरर

सामान्य वर्ग आरक्षण: लोकसभा जैसा ही रहा कांग्रेस, NCP-SP का रुख तो आसानी से राज्यसभा में पास हो जाएगा बिल

Upper Caste Reservation Bill: आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्गों को आरक्षण देने वाला संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए राज्यसभा में 163 सांसदों की जरूरत है. बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए के पास कुल 92 सांसद हैं.

नई दिल्ली: आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल लोकसभा में कल पास हो गया. जिसके बाद आज राज्यसभा में बिल पेश किया जाएगा. सरकार के लिए यहां बिल पास कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. जहां बीजेपी के मात्र 73 सदस्य हैं और सदन में कुल सांसदों की संख्या 244 है. लोकसभा की बात करें तो यहां 124 वां संविधान संशोधन विधेयक 2019 बहुत आसानी से पास हो गया. यहां समर्थन में 323 वोट पड़े और विरोध में मात्र तीन.

सामान्य वर्ग आरक्षण: लोकसभा जैसा ही रहा कांग्रेस, NCP-SP का रुख तो आसानी से राज्यसभा में पास हो जाएगा बिल

पिछड़े सामान्य वर्गों को आरक्षण देने वाला संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए राज्यसभा में 163 सांसदों की जरूरत है. बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए के पास कुल 92 सांसद हैं. अब लोकसभा की तर्ज पर ही अगर विपक्षी दल विधेयक का समर्थन करते हैं तो सरकार की राह आसान होगी. लेकिन अगर बिल पर आपत्ति जताई जाती है तो मुश्किलें खड़ी हो सकती है.

सामान्य वर्ग आरक्षण: लोकसभा जैसा ही रहा कांग्रेस, NCP-SP का रुख तो आसानी से राज्यसभा में पास हो जाएगा बिल

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, टीएमसी, आरजेडी और अन्य पार्टियां आरक्षण का समर्थन तो कर रही हैं लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र खत्म होने के आखिरी दिन लाए जाने की वजह से मोदी सरकार को कठघरे में भी खड़ी कर रही है. यही नहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आरजेडी ने एससी, एसटी और ओबीसी का कोटा बढ़ाए जाने की मांग छेड़ दी है.

सामान्य वर्ग आरक्षण बिल: हर पार्टी का समर्थन लेकिन SC/ST और OBC के लिए उठी 85% तक कोटा की मांग

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना पर करोड़ों रुपये खर्च किया, लेकिन रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है. यह रिपोर्ट जारी की जाए और जिसकी जितनी आबादी है, उसे उतना आरक्षण दिया जाए.

कांग्रेस ने आरक्षण विधेयक को लेकर की गई जल्दबाजी पर सवाल उठाए. कांग्रेस के नेता केवी थॉमस ने लोकसभा में कहा कि हम इस कोटा बिल के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस तरह से यह लाया गया है, वह सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है. थॉमस ने कहा कि इस बिल को पहले जेपीसी के पास भेजा जाना चाहिए. अब इन दलों का राज्यसभा में रुख देखना दिलचस्प होगा.

सामान्य वर्ग आरक्षण: लोकसभा जैसा ही रहा कांग्रेस, NCP-SP का रुख तो आसानी से राज्यसभा में पास हो जाएगा बिल

राज्यसभा में कांग्रेस के 50, समाजवादी पार्टी के 13, बीएसपी के 4, एनसीपी के 4 और आम आदमी पार्टी के 3 सांसद हैं. जिनकी कुल संख्या 74 है. यानी एनडीए और इन विरोधी दलों के समर्थन (92+74) से आंकड़ा 166 पहुंच जाएगा, जिससे बिल आसानी से पास हो जाएगा. बगैर किसी संशोधन के बिल पास होने की स्थिति में बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

सामान्य वर्ग आरक्षण बिल लोकसभा में पास, विरोध में पड़े मात्र 3 वोट, आज राज्यसभा में होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget