एक्सप्लोरर

यूपी में योगी से खुश नहीं हैं टमाटर और आलू किसान, पैदावार ज्यादा होने से गिरे भाव!

लखनऊ: योगी सरकार को एक महीने पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आलू किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आलू खरीदने का ऐलान तो कर दिया लेकिन अभी भी आलू किसान खुश नहीं है. यही हाल टमाटर की पैदावार का भी है. आगरा में एबीपी न्यूज ने आलू किसानों से बातचीत की है.

किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती, कैसे जाए आलू?

आगरा के चौगान गांव में कोल्ड स्टोरेज में पड़ी आलू की बोरियों में सैंकड़ों टन आलू भरा है, लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसे बेचा कैसे जाए? ऐसी समस्या इसलिए है क्योंकि योगी सरकार ने जिस रेट पर किसानों से आलू खरीदने का ऐलान किया है उस रेट से किसान खुश नहीं है.

aalu

योगी सरकार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 487 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. किसानों का कहना है कि कोई भी किसान इस रेट में सरकार को आलू नहीं देगा. किसानों की मानें तो कोल्ड स्टोर में एक क्विंटल आलू रखने का किराया 220 रूपये है. उसके बाद आलू की खुदाई और मजदूरी मिलाकर लागत 487 रुपए से काफी ज्यादा पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड के एक्टिव होने के बाद लड़कियों के लिए बदल रहे हैं हालात

आलू उत्पादन ज्यादा होने की वजह से उत्तर प्रदेश के बहुत से किसानों को नुकसान हुआ था. ऐसे में योगी सरकार ने राहत देते हुए सरकारी एजेंसियों के जरिए एक लाख टन आलू खरीदने का भी फैसला किया था. लेकिन इन फैसलों के बावजूद आलू किसान अभी भी खुश नहीं हैं.

खुश नहीं हैं टमाटर किसान

आलू किसानों के अलावा यूपी में टमाटर किसानों के सामने भी टमाटर बेचने की समस्या खड़ी है. एबीपी न्यूज़ ने टमाटर किसानों की पड़ताल की तो पता चला कि इस साल टमाटर की पैदावार काफी होने की वजह से इलाहाबाद में फुटकर बाजार में टमाटर चार से पांच रूपये किलो ही बिक रहा है.

tamatar

किसान खेतों में छोड़ कर जा रहे हैं टमाटर

टमाटर की खेती करने वाले संजीव मिश्र के मुताबिक़ कीमत बेहद कम हो जाने की वजह से उन्होंने दोबारा पैदा हुए टमाटरों को इन्होंने खेत में ही छोड़ दिया है. क्योंकि खेत से तोड़कर बाजार तक लेकर जाने में जितना खर्च होता, उतना भी टमाटर बेचकर नहीं मिल पाता है.

यह भी पढ़ें: यूपी: कैबिनेट बैठक के अलावा रात में योगी सरकार ने लिए अहम फैसले, अखिलेश की स्मार्टफोन स्कीम रद्द

संजीव मिश्र के मुताबिक़ योगी सरकार को गांवों में किसानों को सस्ते दाम पर खाद और बीज मुहैया कराना चाहिए. इसके अलावा न्यूनतम दर पर किसानों से सीधे खरीद के भी इंतजाम करना चाहिए. लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपया कर्ज माफ करने और भरपूर बिजली देने के वादे से संजीव खुश तो हैं लेकिन उन्हें योगी सरकार से इससे भी ज्यादा की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: यूपी: चार हफ्ते में योगी आदित्यनाथ सरकार के 40 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget