एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव से पहले आज बीएसपी-कांग्रेस के MLAs की बैठक, अखिलेश को मिला राजा भैया का साथ

इस बार यूपी कोटे से राज्य सभा के 10 सांसद चुने जायेंगे. बीजेपी ने 9, एसपी और बीएसपी ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है. 324 विधायकों वाली बीजेपी 8 सीट तो आसानी से जीत जाएगी. एक सांसद के लिए 37 विधायकों के वोट की जरुरत है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो चुका है. कल होने वाली वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में बैठकों का दौर जारी है. आज कांग्रेस-बीएसपी ने लंच पर विधायकों को बुलाया है. उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में सबसे अधिक पसीने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बहाने पड़ रहे हैं. दरअसल उनके ऊपर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर को भी जिताने की जिम्मेदारी है. बीजेपी ने नौ उम्मीदवार उतारकर विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ा दी है. चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका है. अखिलेश के डिनर में राजा भैया चुनाव को लेकर ही बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों को डिनर में बुलाया. पत्नी डिंपल के साथ ताज पहुंचते ही अखिलेश ने राजा भैया के बारे में पूछा. उन्हें बताया गया कि वे आ रहे हैं. उन्हें बताया गया कि वे आ रहे हैं. मायावती और राजा भैया की दुश्मनी तो जगज़ाहिर है. इसी कारण समाजवादी पार्टी के नेता परेशान थे. लेकिन घंटे भर बाद वे आ ही गए. राजा के पास निर्दलीय विधायक विनोद सरोज का भी वोट है. उन्होंने अखिलेश और जया बच्चन के साथ फोटो भी खिचवाई. राजा ने कहा “हम अखिलेश यादव के साथ थे, हैं और रहेंगे”. एसपी के 47 विधायक हैं. जया बच्चन के खाते के 37 एमएलए के बाद पार्टी के पास 10 वोट बचते हैं. लेकिन नितिन अग्रवाल पहले बीजेपी के पाले में जा चुके हैं. बीएसपी के 19, कांग्रेस के 7 और आरएलडी के एक विधायक हैं. सबको जोड़ने पर 35 वोट होते हैं. इसमें अगर राजा भैया और विनोद सरोज का वोट जोड़ दें तो आँकड़ा 37 तक पहुंच जाता है. इस हिसाब से तो बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की जीत तय है. हालांकि अखिलेश की बैठक से कई विधायक नदारद दिखे. डिनर में शिवपाल यादव समेत कई विधायक मौजूद रहे. उन्होंने मीडिया से कहा कि 'हमारे दोनों कैंडिडेट जीतेंगे.' समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर को राज्यसभा भेजने के लिए वोटों की गणित में जुटे हुए हैं. बीएसपी ने उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ दिया था. इस चुनाव में सपा को बड़ी जीत मिली. इस बार यूपी कोटे से राज्य सभा के 10 सांसद चुने जायेंगे. बीजेपी ने 9, एसपी और बीएसपी ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है. 324 विधायकों वाली बीजेपी 8 सीट तो आसानी से जीत जाएगी. एक सांसद के लिए 37 विधायकों के वोट की जरुरत है. सपा उम्मीदवार जया बच्चन की भी सीट निकल जाएगी. जबकि बीएसपी की भी एक निकलने के आसार बन गये है. बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर (बसपा के 19+ राजा भैया और विनोद सरोज का एक-एक वोट+1 आरएलडी+कांग्रेस के 9 और 7 वोट सपा) को कुल 38 वोट मिलने की उम्मीद है. हालांकि क्रॉस वोटिंग होने पर मुश्किलें बढ़ जाएगी. बीजेपी का क्या है समीकरण यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पर बीजेपी के विधायकों को खाने पर बुलाया गया था. सहयोगी दल सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे. उनके चार विधायक हैं. अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर के गिले-शिकवे खत्म हो गए हैं. बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के सभी 9 एमएलए भी योगी के घर मौजूद थे. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के विधायक बेटे नितिन भी पहुंचे. निर्दलीय बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने योगी के पैर छू कर आशीर्वाद लिए. अरूण जेटली और अनिल जैन समेत बीजेपी के आठों उम्मीदवार आसानी से जीत जायेंगे. इसके बाद पार्टी के पास 28 विधायकों के वोट बचते हैं. जीतने के लिए 37 वोट चाहिए. नितिन और दो निर्दलीय एमएलए अमनमणि और विजय मिश्र को जोड़ दें तो संख्या 31 तक पहुंच जाती है. खबर है कि बीजेपी ने लखनऊ के पड़ोसी जिले के एक बीएसपी एमएलए को मैनेज किया है. दिल्ली से सटे इलाके के एक और बीएसपी एमएलए भी पाला बदल सकते हैं. कांग्रेस नेता इमरान मसूद का दावा है कि उनकी पार्टी के सभी विधायक साथ हैं. लेकिन अगर बीएसपी और बीजेपी के अनिल अग्रवाल को 36-36 वोट मिलते हैं. तो फिर गिनती दूसरी वरीयता के वोटों की होगी. ऐसे हालात में भी बीजेपी जीत सकती है. गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उप चुनाव में जीत के बाद से ही बीएसपी और एसपी कैंप के हौसले बुलंद हैं. वहीं बीजेपी हर हाल में जीतने की जुगाड़ में जुटी है. मुख्तार अंसारी करेंगे वोट जेल में बंद बीएसपी नेता मुख्तार अंसारी की वोटिंग को लेकर बुधवार तक सस्पेंस बना हुआ था. इस बीच चुनाव आयोग ने मुख्तार अंसारी को वोटिंग की इजाजत दे दी है. अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मौजूदा समय अनुकूल है: मोहन भागवत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
Piyush Goyal On Indian Economy: 'युद्ध के कारण थोड़े समय के लिए अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', ईरान युद्ध के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget