एक्सप्लोरर

कल से शुरू होगी विमान सेवा, यूपी सहित इन राज्यों ने फ्लाइट से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइंस

यूपी के अलावा हिमाचल, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र ने विमान से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं. कर्नाटक में सात दिनों के होम क्वॉरन्टीन का नियम है.

नई दिल्ली: सोमवार से देश में फ्लाइट सेवाएं शुरू हो रही हैं. इस बीच घरेलू विमान यात्रा के लिए यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और कर्नाटक ने गाइडलाइंस जारी की है. इसके तहत घरेलू विमानों से इन राज्यों में पहुंचने वाले यात्रियों को होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. कर्नाटक में सात दिन तो बाकी राज्यों में 14 दिन के होम क्वॉरन्टीन का नियम है.

यूपी सरकार ने बनाए ये नियम

उत्तर प्रदेश की सरकार ने फ्लाइट से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए नियम बनाया है. इसके तहत जो यात्री विमान से यूपी पहुंच कर प्रदेश में ही रहने वाले हैं उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. अगर किसी के पास होम क्वॉरन्टीन की सुविधा नहीं है तो उसे सरकारी स्तर पर की गई व्यवस्था में रखा जाएगा.

उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों को एयर पोर्ट से निकलने से पहले अनिवार्य रूप से उत्तर प्रदेश की प्रमुखता से दर्शाई गई वेबसाइट https://reg.upcovid.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन आदि में दिक्कत होने पर 1800-180-514 नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

पंजाब और जम्मू कश्मीर में 14 दिन का क्वॉरन्टीन

पंजाब सरकार ने शर्त लगाई है कि जो विमान से आएगा उसे 14 दिन के लिए होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. जम्म कश्मीर में भी दो हफ्ते की शर्त है. महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी साफ साफ कह दिया है कि विमान सेवा केवल उनके लिए होगी जिनको सच में जरूरत होगी. हर किसी के लिए मुंबई में लैंडिंग नहीं है.

लॉकडाउन के बीच कल से पूरे देश में विमान सेवाएं शुरू हो रही है. ऐसा देश की जरूरतों को देखते हुए किया जा रहा है. लेकिन विमान सेवाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कई राज्यों ने विमान सेवाओं का सीधा नहीं लेकिन घुमाकर विरोध किया है.

Coronavirus: मानसून में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत, हम स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार- उद्धव ठाकरे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget