एक्सप्लोरर

यूपी: वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, CAA प्रदर्शन में गिरफ्तार छात्रों से मिलेंगी

महासचिव प्रियंका गांधी सीएए का विरोध करने वालों से मिलेंगी.19 दिसंबर को सीएए प्रदर्शन के दौरान बेनियाबाग में धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो जेल से रिहा हो चुके हैं.

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं. प्रियंका गांधी सुबह करीब साढ़े 11 बजे वाराणसी पहुंची.  वाराणसी में प्रियंका बीएचयू के उन छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाक़ात करेंगी, जिन्हें नागरिकता कानून को लेकर हुए प्रदर्शन में हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. क़रीब 56 लोग हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे, लेकिन हाल ही में ज़मानत पर इन्हें रिहा किया गया है.

प्रियंका ने यहां पहुंचकर राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किए. आज वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जीते हुए पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई जिलों में जा चुकी हैं. इसके साथ ही वह लगातार योगी सरकार के खिलाफ निशाना भी साध रही हैं.

गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे. इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई ट्वीटों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला था.

प्रियंका का संभावित कार्यक्रम

प्रियंका सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से सबसे पहले रामघाट जाएंगी. वहां कांग्रेस समर्थक एक महंत से मुलाक़ात कर बीएचयू के पीछे स्थित रविदास मंदिर पहुंचेंगी. यहीं पर छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाक़ात का कार्यक्रम है. यहीं पर प्रियंका संपूर्णानंद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए निर्वाचित हुए एनएसयूआई के 4 पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात कर सकती हैं.

इसके बाद संभव है प्रियंका बजरडीहा इलाक़े में उन परिवार से मिलने जाएं, जिनका 8 साल का मासूम बेटा हिंसा के दौरान कुचलकर मारा गया था. दोपहर क़रीब 1 बजे प्रियंका वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें-

सीएए का विरोध करने वालों पर सरकार ने कराया हमला- अखिलेश यादव

नोएडा के SSP वैभव कृष्ण पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, वायरल वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget