एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: BJP ने किया पांच मेयर उम्मीदवार का एलान, विरोधियों ने भी लगाया जोर

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद प्रत्याशियों के घरों पर जश्न सा माहौल हो गया. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ की साख का सवाल बन चुके निकाय चुनाव में विरोधियों ने भी अपना जोर लगा दिया है.

नई दिल्ली: यूपी में होने वाले निकाय चुनाव सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा होगी. लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बीजेपी ने मेयर पद के 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया गया है.

इस लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से सीताराम जायसवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय और कानपुर से प्रमिला पांडेय पर पार्टी ने भरोसा जताया है. मेरठ से कांता कर्मद और आगरा से नवीन जैन मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी होंगे.

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद प्रत्याशियों के घरों पर जश्न सा माहौल हो गया. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ की साख का सवाल बन चुके निकाय चुनाव में विरोधियों ने भी अपना जोर लगा दिया है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने शालिनी यादव को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया हैं, जो वाराणसी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति रह चुके श्यामलाल यादव की बहू हैं.

प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी एसपी पहले ही इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और सहारनपुर के मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है और पार्टी की दूसरी लिस्ट आज आने की उम्मीद है. बीएसपी की एंट्री ने भी इस बार निकाय चुनाव को पेंचीदा बना दिया है. दलित-मुस्लिम बहुल इलाकों में बीएसपी बीजेपी के सामने मुश्किल खड़ी कर सकती है.

साफ है कि यूपी के निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ की बेहद कड़ी परीक्षा होगी. अगर योगी इस मिशन में कामयाब होते हैं तो प्रदेश में बीजेपी की पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget