एक्सप्लोरर

यूपी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से पूछे बिना डाक्टरों के ट्रांसफ़र कैसे हो गया?

स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद की मनमानी के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अब मोर्चा खोल दिया है. हैदराबाद से लखनऊ लौटते ही उन्होंने अमित मोहन से जवाब तलब कर लिया है.

Government Doctor's Transfered In UP: यूपी (UP) में सरकारी डाक्टरों के तबादले को लेकर हंगामा मच गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के पास स्वास्थ्य विभाग (Health Department) है. लेकिन उनसे पूछे बिना ही सैकड़ों डॉक्टरों का ट्रांसफ़र कर दिया गया. डाक्टरों के तबादले की लिस्ट जब आई तब डिप्टी सीएम हैदराबाद (Hyderabad) पहुंच गए थे, जहां बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक हो रही थी. जब वे लखनऊ (Lucknow) लौटे तो डाक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट देख कर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. 

लखनऊ के बड़े सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टर ही नहीं रहे. क्योंकि उनको राज्य के दूसरे शहरों में भेजा चुका था. यूपी के अलग अलग इलाक़ों से गंभीर बीमारी के मरीज़ अपना इलाज कराने लखनऊ आते हैं. लेकिन लखनऊ से ही उन जानकार डाक्टरों को हटा दिया गया. वो भी उनके बदले किसी और डाक्टर को तैनात किए बगैर. आपको बता दें कि यूपी में हर साल 30 जून तक तबादले करने की परंपरा रही है. आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंत्री से पूछे बिना अपने मन से डाक्टरों के तबादले कर दिए.

ब्रजेश पाठक ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमित मोहन प्रसाद की मनमानी के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अब मोर्चा खोल दिया है. हैदराबाद से लखनऊ लौटते ही उन्होंने अमित मोहन से जवाब तलब कर लिया है. मंत्री जी ने चिट्ठी लिख कर पूछा है कि उनके बिना बताए डाक्टरों को इधर से उधर क्यों किया गया ? डॉक्टरों के तबादले का क्या आधार है ? अगर किसी अस्पताल से किसी एक्सपर्ट डॉक्टर के हटाया गया तो फिर उनके बदले किसी दूसरे डाक्टर को पोस्ट क्यों नहीं किया गया? 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से लिखित में पूरा ब्योरा मांग लिया है. इससे पहले भी उनके काम काज को लेकर पाठक उनसे नाराज़ चल रहे हैं. अकेले लखनऊ में ही 16 करोड़ रुपये की एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं लेकिन प्रसाद ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

अस्पतालों के लगातार औचक दौरे कर रहे हैं डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों का दौरा कर रहे हैं. वे सामान्य मरीज बन कर हॉस्पिटल पहुंच जाते हैं. फिर जानकारी लेते हैं कि कहां क्या गड़बड़ी हो रही है. किसी अस्पताल में उनको डॉक्टर गायब मिले तो कहीं मरीजों को बाहर से दवा लाने पर मजबूर किया जा रहा था.

पाठक को जहां भी गड़बड़ी मिली उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश की लेकिन अमित मोहन प्रसाद फाइल पर कुंडली मार कर बैठ गए. लेकिन इस बार डिप्टी सीएम सीनियर आईएएस अफसर (IAS Officer) अमित मोहन प्रसाद को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं. मामला मुख्यमंत्री ऑफिस (Chief Minister Office) तक पहुंच गया है.

Sidhu Moose Wala Murder Case: मूसेवाला की हत्या के बाद अपराधियों ने लहराए थे हथियार, 'रब ने मेहर कर दी...' गाना बजाकर मनाया जश्न

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे बोले- 'इस सरकार के सच्चे कलाकर हैं फडणवीस', शिवसेना में बगावत की आखिरी वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget