एक्सप्लोरर

PFI पर कसने जा रहा है गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियों का शिकंजा

झारखंड ने पीएफआई को बैन कर दिया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बाबत केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है. केन्द्रीय जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय इस पर बैन लगाने पर विचार कर सकता है.

नई दिल्ली: पीएफआई यानि पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया पर जांच एजेंसियों समेत केन्द्रीय गृह मंत्रालय का शिकंजा कसने जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने जहां दिल्ली में सीएए के विरोध के दौरान हिंसा में पीएफआई की भूमिका की जांच करनी शुरू कर दी है, वहीं ईडी, आय़कर विभाग औऱ गृह मंत्रालय के अधीन एफसीआरए ने पीएफआई के विदेशी चंदे की जांच शुरू कर दी है. पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खातों में सौ करोड़ रूपये से ज्यादा आने का अनुमान है. जिसमें ज्यादातर रकम नगदी में जमा कराई गई है.

दिल्ली और यूपी में सीएए यानि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए दंगे अभी भी आपके जेहन में होगे. ऐसे दंगे जिनके बारे मे जांच एजेंसियों का अनुमान है कि ये पूरी तरह से सुनियोजित थे. इन्हीं की जांच के दौरान पीएफआई संगठन का नाम सामने आया है. इस संगठन से जुड़े कुछ लोगों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. अब तक की जांच के दौरान जो अहम बातें सामने आई हैं उनमें शामिल है-

* पीएफआई और उससे जुड़े देश भर में 3 दर्जन खाते * इन खातों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा होने का अनुमान * ज्यादातर रकम नगदी में जमा कराई गई * ये रकम 20 हजार से लेकर 1 लाख तक जमा कराई गई * बैंक खाते दिल्ली, यूपी, केरल, मणिपुर आदि जगहों पर * खातों में गल्फ कंट्री से पैसा आने का शक.

पीएफआई से जुड़े लोगों पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. केन्द्रीय जांच एजेंसियों को शक है कि दिल्ली में हुए दंगो में भी पीएफआई की अहम भूमिका है. उससे जुड़े दो संगठन जामिया औऱ उसके आसपास के इलाकों में बताए जा रहे हैं. साथ ही उसका एक ऑफिस भी जामिया के नजदीक बताया जाता है. इसके अलावा उत्तरपूर्वी दिल्ली में एडिशनल डीसीपी के ऊपर जिस भीड़ ने हमला किया उसमें भी यूपी से आए पीएफआई के लोग बताए जा रहे हैं.

ध्यान रहे कि झारखंड ने पीएफआई को बैन कर दिया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बाबत केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है. आने वाले दिनो में ये संगठन यूपी में भी बैन हो सकता है. केन्द्रीय जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय इस पर बैन लगाने पर विचार कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

भारत ने 2019 में 15 लाख बांग्लादेशियों को दिया वीजा, बना नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget