एक्सप्लोरर

'अपनी बेटियों को पढ़ाइए, उनमें आत्मविश्वास आएगा', Triple Talaq का दर्द झेल चुकीं महिलाओं से बोले PM Modi

PM Narendra Modi Kanpur Visit: फरजाना कानपुर के किदवईनगर की हैं. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि उनके पति ने चार साल पहले उन्हें तीन तलाक दे दिया था. अब वह एक छोटा फास्ट फूड जॉइंट चलाती हैं.

PM Swanidhi Yojna: 'अपनी बेटियों को पढ़ाइए, उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा',  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में से एक फरजाना से मंगलवार को कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात कही. 

फरजाना कानपुर के किदवईनगर की हैं. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि उनके पति ने चार साल पहले उन्हें तीन तलाक दे दिया था. अब वह एक छोटा फास्ट फूड जॉइंट चलाती हैं. लॉकडाउन के दौरान पीएम स्वनिधि योजना से लोन लेकर अब वह डोसा-इडली बेचती हैं. 

जब फरजाना ने यह कहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक फोटो की दरख्वास्त की कि वह तस्वीर को अपनी दुकान में लगाएंगी तो पीएम मोदी ने मना नहीं किया और सिर पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाया.

फरजाना विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले 25 लाभार्थियों में से एक हैं. उन्होंने पीएम मोदी से कहा, 'मैं आपके कारण अपनी दो बेटियों को पढ़ा पा रही हूं. मैं चाहती हूं कि मेरी बेटियां अच्छे से पढ़-लिख जाएं. मैंने बहुत बुरे दिन देखे हैं. मेरे पति ने सिर्फ तीन तलाक कहा और मुझे अपनी दो छोटी बेटियों के साथ घर छोड़कर जाना पड़ा. मेरा केस अब भी कोर्ट में है. मेरी बेटियों के पास कोई घर नहीं था. मैं चाहती हूं कि वो पढ़ाई करें'. 

Kanpur Raid: पीयूष जैन के घर पर मिले दो अंडरग्राउंड बंकर, DGGI की टीम के साथ मौजूद चश्मदीद का दावा

फरजाना ने पीएम मोदी को बताया कि पहले वो एम्ब्रॉयडरी का काम करती थी और वहां एक रेस्टोरेंट में काम करते हुए उसने साउथ इंडियन खाना पकाना सीखा. अब वह खुद एक छोटा रेस्टोरेंट चलाती हैं. 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने सहारनपुर की शबाना परवीन और उनकी 9 महीने की बेटी से प्रयागराज में मुलाकात की थी. उन्होंने परवीन से उनके बैंक सखी के कामकाज को लेकर बात की थी. पीएम मोदी की परवीन से बातचीत और उसकी 9 महीने की बेटी सिदरा के साथ खेलते हुए तस्वीर काफी वायरल हुई थी. 

Omicron: Omicron: 27 दिन, 21 राज्य और 781 केस, ‘ओमिक्रोन’ विस्फोट ने ऐसे बढ़ाई देश की मुसीबत

परवीन ने पीएम मोदी से कहा था कि वह उनसे मिलने में हिचक रही थीं लेकिन उनकी सादगी ने इसे आसान बना दिया. 55 लाख का ट्रांजेक्शन करने वाली परवीन जिले की टॉप बैंक सखी बन गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget