एक्सप्लोरर

Omicron: 27 दिन, 21 राज्य और 781 केस, ‘ओमिक्रोन’ विस्फोट ने ऐसे बढ़ाई देश की मुसीबत

Omicron New Cases: देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है. हालांकि, ओमिक्रोन के 241 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

Corona New Variant: ओमिक्रोन का खतरा लगातार देश में बढ़ता जा रहा है. कोरोना का यह नया वेरिएंट देश के 21 राज्यों तक जा पहुंचा है. पिछले 24 घंटे के अंदर ओमिक्रोन के 128 नए मरीज मिले हैं. इसके बाद देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है. हालांकि, ओमिक्रोन के 241 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले आए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. 

दिल्ली में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के मामले

दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 238 हो गए हैं तो वहीं महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73 और केरल में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, ओमिक्रोन के मामले राजस्थान में 46, कर्नाटक में 34, तमिलनाडु में 34, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश में 9, ओडिशा में 8, आंध्र प्रदेश में 6, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1 और मणिपुर में 1 मामला सामने आया है.

इस बीच कोरोना के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 143.15 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले इस वक्त 77,002 है. सक्रिय मामले कुल मामलों से 1% से भी कम हैं. वर्तमान में यह 0.22% है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले

कोरोना से इस समय रिकवरी दर 98.40 फीसदी है. यह मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है. इधर, ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना के मामले अब बढ़ते जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 9 हजार 195 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 7 हजार 347 ठीक हुए हैं. इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 51 हजार 292 हो गई है.

कोरोना संक्रमण के पिछले 86 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर (0.79%) 2% से कम रही. पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर (0.68%) 1% से कम देख गई. अब तक कुल 67.52 करोड़ अब तक टेस्ट किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Covid Omicron Cases: मुंबई 70%, दिल्ली में 50% बढ़े कोरोना केस, जानें देशभर में ओमिक्रोन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget