एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: अमित शाह ने कहा- कैराना से पलायन पर मेरा खून खौला, योगी जी के नेतृत्व में मिलेंगी 300 पार सीटें

UP Elections 2022: अमित शाह ने कहा- अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे?

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनावों का बिगल बज चुका है. तमाम पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जोर शोर से जुटी हुई हैं. इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राजधानी लखनऊ में 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी की जनता इस बार भी 300 से ज्यादा पार्टियों का संकल्प ले. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी को नई पहचान दी है.

योगी सरकार गरीबों, पिछ़डों और कमजोरों के लिए समर्पित- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है. पार्टी ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है. योगी सरकार गरीबों, पिछ़डों और कमजोरों के लिए समर्पित है.''

अपने संबोधन में अमित शाह ने जमकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे?’’ शाह ने कहा, ‘’अखिलेश ने शासन खुद के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है. इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, ''बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है, बीजेपी के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है. जनता की समस्या को जानने का चुनाव है. सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है.''

पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है. बीजेपी के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है. जनता की समस्या को जानने का चुनाव है. सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है.’’ उन्होंने कहा, ‘’यूपी में कई सालों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था. आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता, पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है.’’

अमित शाह ने कहा, ‘’एक बहुत बड़ा परिवर्तन उत्तर प्रदेश में और देश में मोदी जी और योगी सरकार ने करने का कार्य किया है. आपने दोबारा दो तिहाई बहुमत दिया, मोदी जी ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास कर दिया और देखते-देखते आज आसमान को छूने वाला भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’अखिलेश जी को मैं याद दिलाता हूं कि आपकी पार्टी की सरकार में निर्दोष रामभक्तों को गोलियों से भून दिया गया था. आज उसी जगह पर रामलला शान के साथ गगनचुंभी मंदिर में विराजमान होने वाले हैं.’’

बीजेपी की जीत का रोडमैप बनाने की बहुत बड़ी चुनौती

अमित शाह के सामने एक बार फिर यूपी में बीजेपी की जीत का रोडमैप बनाने की बहुत बड़ी चुनौती है. ये काम उन्होंने शुरू कर दिया है. अपने पिछले दौरे में शाह ने मिर्ज़ापुर में विंध्याचल कॉरिडोर का शिलान्यास किया था. इस बार के दौरे में उन्हें यूपी विजय की नींव रखनी है. पांच सालों में यूपी में हालत बहुत बदल चुके हैं. चुनावी राजनीति के खेल और उसके नियम भी बदले है. पिछली बार अखिलेश सरकार के खिलाफ लोगों ने बीजेपी को झोली भर कर वोट दिए थे. इस बार बीजेपी को अपने काम के नाम पर वोट मांगना है. हिंदुत्व का एजेंडा अलग है और जातियों का सामाजिक समीकरण भी. ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी की साथ छोड़ दिया है तो संजय निषाद की पार्टी की एन्ट्री अब एनडीए में हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 

NCB on Nawab Malik: नवाब मलिक के आरोपों पर NCB का पलटवार, पूछा- किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करने को कहने वाले आप कौन?

PM Modi in G-20: दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक पंचायत में दिखेगा देश का दम, जानिए भारत पर क्यों टिकी हैं दुनिया की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget