एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का ताबड़तोड़ यूपी दौरा कल से शुरू, मिशन यूपी को देंगे धार

Amit Shah Visit UP: बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के करीब 21 अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है. हर जनसभा में आसपास के क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे.

Amit Shah Visit UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के नेता ताबड़तोड़ प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. प्रदेश की सत्ता में वापसी के इरादे से बीजेपी हर रणनीति पर काम कर रही है. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कल से यूपी दौरे पर रहेंगे. अमित शाह का करीब हफ्ते भर चलने वाला उत्तर प्रदेश दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) और बीजेपी के अहम रणनीतिकार अमित शाह विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले यूपी के दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि गृह मंत्री के कार्यक्रम की औपचारिक रूप से घोषणा की जानी अभी बाकी है.

शुक्रवार से अमित शाह का यूपी दौरा 

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के करीब 21 अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है. हर जनसभा में आसपास के सात विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. इस तरह शाह करीब 140 विधानसभा सीटों को कवर कर लेंगे. बीजेपी की योजना शाह को संगठनात्मक रणनीति में सबसे आगे रखने की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी यूपी में आधारशिला रखने या विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की योजना अमित शाह की जनसभाओं और रैलियों में दलित और ओबीसी बहुल क्षेत्रों से समर्थकों को लाने की है. बीजेपी का ये कदम उस पृष्ठभूमि में राजनीतिक महत्व बनाए रखता है जब बीजेपी गैर-यादव ओबीसी और दलितों को एक आक्रामक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का मुकाबला करने के लिए लामबंद कर रही है.

अमित शाह का मिशन यूपी

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह जमीनी स्तर की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करने के लिए कई जगहों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक भी करेंगे. पार्टी ने अपने संगठनात्मक तंत्र को गति देने के लिए हाल ही में बूथ स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए थे. बीजेपी अपने कैडर की ताकत को मजबूत करने के लिए विपक्ष के जमीनी कार्यकर्ताओं को दूर करने की रणनीति पर आक्रामक तरीके से काम कर रही है. बीजेपी के नेता अपनी जनसभाओं के दौरान ज्यादातर अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं.

विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीजेपी उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा नाम से मेगा प्रचार कार्यक्रम भी चला रही है. उधर, राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो अखिलेश अपनी विजय यात्रा के दौरान जनसभाओं में काफी भीड़ को आकर्षित कर रहे हैं और 2022 में बीजेपी के सत्ता में आने से रोकने की कोशिश में लगे हैं. तो वहीं बीजेपी हर हाल में सत्ता में वापसी के लिए अपनी अलग-अलग रणनीति पर काम करती नजर आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget