एक्सप्लोरर

आज़म खान के बेटे के खिलाफ अपना दल सोनेलाल ने किया उम्मीदवार का एलान, BJP की सहयोगी पार्टी ने इन्हें दिया टिकट

UP Election: नवाब परिवार से संबंध रखने वाली रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र Haider Ali Khan दूसरे उम्मीदवार हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद दूसरी पार्टी के कैंडिडेट बने हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच अपना दल (सोनेलाल) ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट (Suar Assembly Seat) से हैदर अली खान ( Haider Ali Khan) को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. यूपी में बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन में अपना दल (सोनेलाल) चुनाव लड़ रही है. बताया जा रहा है कि हैदर अली खान ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर अपना दल (सोनेलाल) की सदस्यता ग्रहण की थी. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने हैदर अली खान को स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था लेकिन उन्होंने अपना दल (सोनेलाल) के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में आने का फैसला किया.

अपना दल सोनेलाल ने हैदर अली खान को बनाया उम्मीदवार

नवाब परिवार से संबंध रखने वाली रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हैदर अली दूसरे उम्मीदवार हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद टिकट ठुकराकर दूसरी पार्टी के कैंडिडेट बने हैं. हैदर अली खान को कांग्रेस ने 13 जनवरी को अपनी पहली सूची में स्‍वार से उम्मीदवार बनाया था. उसी सूची में बेगम नूर बानो के पुत्र काजिम अली खान को रामपुर से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया. इसके पहले, बरेली की छावनी सीट से विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी घोषित सुप्रिया ऐरन ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) का दामन थाम लिया. बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के समाजवादी पार्टी में शामिल होते ही पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बरेली छावनी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया. सुप्रिया के साथ उनके पति और बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए.

Republic Day हिंसा के आरोपी लखा सिधाना को संयुक्त समाज मोर्चा ने दिया टिकट, Bathinda की मौर सीट से बनाया उम्मीदवार

हैदर अली खान और अब्दुल्ला आजम खान होंगे आमने-सामने

उधर स्वार विधानसभा सीट से ही समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां अब्दुल्ला के खिलाफ ही अपना दल (सोनेलाल) चुनाव लड़ेगी. 2017 में स्वार विधानसभा क्षेत्र से अब्‍दुल्‍ला आजम खान समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे. रामपुर के सपा सांसद आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम खान की पिछले दिनों करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहाई हुई है. बता दें कि यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए चुनाव (UP Assembly Election 2022) सात चरणों में कराए जाने हैं. 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election: 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे पर CM Yogi ने फिर उठाया सवाल, कहा- कोरोना काल में मैदान से गायब थी सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस

Embed widget