एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी में अब मास्क न पहनने वालों पर लगेगा इतना जुर्माना, सीएम योगी ने दिए आदेश

यूपी में आम लोगों द्वारा लापरवाही बरते जाने के चलते यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुये राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों हालात और भयावह हो गये हैं. सरकार के दिशा-निर्देश के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लापरवाही पर सख्त नजर आये हैं और उन्होंने मास्क न लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. सरकार ने मॉस्क न पहनने पर जुर्माना राशि 500 रुपये कर दी है. इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

सीएम योगी ने मंगलवार को अनावश्यक आवागमन को रोकने तथा मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थान पर कोई बगैर मास्क लगाए मिले तो उस पर जुर्माना राशि में बढ़ोत्तरी की जा सकती है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा. इसके बाद राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब पहली बार में ही नियमों के उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके बाद जितनी बार व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है, प्रत्येक बार 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा.

प्रसाद ने बताया कि लोगों द्वारा नियमों को हल्के में लेने और उसका पालन नहीं करने के कारण ऐसा किया जा रहा है. इससे पहले मास्क न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लिया जाता था. उन्होंने कहा कि दो से तीन देन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

आपको बता दें कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क, रूमाल या मुंह ढके बाहर निकलने पर जुर्माने का प्रावधान है. अभी तक पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर 100 रुपये, दूसरी बार में भी 100 रुपये और तीसरी बार के साथ हर बार उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का नियम है. लेकिन, लोगों की लापरवाही देखते हुए अब सरकार ने सख्ती करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Shootout: 'राइट हैंड' अमर दुबे एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में गैंगस्टर Vikas Dubey

Kanpur Encounter: सोशल मीडिया पर वायरल हुई शहीद देवेंद्र मिश्रा की चिट्ठी, पुलिस ने कहा-रिकॉर्ड नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget