एक्सप्लोरर

CM Yogi Adityanath: यूपी में बिजली कटौती को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, कहा - जल्द हो समाधान

CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 सालों में यूपी के हर गांव और मोहल्ले में बिजली पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि जिस घर में कनेक्शन नहीं है वहां सौभाग्य योजना के तहत मीटर लगाया जाए.

यूपी के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग की बैठक ली. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बिजली कटौती बंद हो. बढ़ती गर्मी के बीच जनता के किसी तरह की कोई परेशानी न हो. उन्होंने आदेश दिया कि जिस तरह की व्यवस्था पहले थी ठीक वैसी ही होनी चाहिए. चेतावनी देते हुए योगी ने कहा कि अगर लोगों को परेशानी हुई तो फिर मुझे भी कार्रवाई करनी पड़ेगी.

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
उन्होंने ऊर्जा विभाग के सीनियर अफ़सरों के साथ मीटिंग की. पिछले दो हफ़्तों से राज्य के कुछ इलाक़ों से बिजली कटौती की शिकायतें आ रही थीं. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? और ये कैसे रुकेगा? यही जानने और समझने के लिए योगी ने बैठक ली. बिजली मंत्री एके शर्मा भी इस मीटिंग में शामिल रहे. सीएम योगी ने बिजली कटौती रोकने के लिए हर जरूरी उपाय करने को कहा. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो फिर यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड इसके लिए ज़िम्मेदार होगा. 

गलत बिजली बिल को लेकर भी निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 सालों में यूपी के हर गांव और मोहल्ले में बिजली पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि जिस घर में कनेक्शन नहीं है वहां सौभाग्य योजना के तहत मीटर लगाया जाए. बिजली सप्लाई के लिए जरूरी है कि बिजली बिल का पेमेंट भी सही समय पर हो. इसके लिए उन्होंने बकाएदारों से लगातार संपर्क में रहने को कहा. योगी ने कहा कि बिजली बिल का पेमेंट सही समय हो और बकाया अधिक न हो ये जिम्मेदारी भी विभाग की है. देहात के इलाकों में बैंकिंग सखी के मदद से बिजली बिल का भुगतान कराया जाए. योगी ने कहा कि इस बात का ख़्याल रखा जाए कि किसी के घर ग़लत बिजली बिल न पहुंच जाए. उन्होंने बैठक में इस बात की चर्चा कर दी कि बिजली बिल ग़लत होने की शिकायतें उनके पास आती रहती हैं.

'बिजली उत्पादन के लिए न हो कोयले की कमी'
लंबी चली बैठक में योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ट्रांसफॉर्मर अगर जल जाए या खराब हो जाए तो उसे बदलने में अधिक समय न लगे. आगे उन्होंने कहा कि कई बार तो बिजली विभाग के लोग तीन-चार दिन लगा देते हैं. पब्लिक के किसी तरह की कोई असुविधा न हो, यही सबका लक्ष्य होना चाहिए. योगी ने कहा कि कहीं भी बिजली के तार लटकते या झूलते न हों. इससे हादसा हो जाता है और देखने में ख़राब भी लगता है. उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की कमी न हो. इसके लिए हर संभव प्रयास हो. यूपी के सीएम ने कहा कि अभी तो कोयले की कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें-

सांसद Navneet Rana की दुर्व्यवहार वाली चिट्ठी के बाद Lok Sabha सचिवालय सख्त, महाराष्ट्र सरकार से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

'दलित होने की वजह से मुझे पुलिसवालों ने पानी तक नहीं दिया,' Om Birla को लिखी चिट्ठी में Navneet Rana ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget