एक्सप्लोरर

गोडसे आतंकवादी नहीं था, उससे भूल हुई थी- BJP विधायक सुरेंद्र सिंह

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं प्रज्ञा ठाकुर की भाषा से सहमत नही हूं लेकिन, गोडसे आतंकवादी नहीं था. उसने महात्मा गांधी के लिए जो कदम उठाया वह गलत था. उसको राष्ट्रपिता की हत्या नहीं करनी चाहिए थी.

बलिया: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बवाल अभी खत्म नहीं हुआ था कि अपने विवादित बयान के लिए जाने जाने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कहा गोडसे कोई आतंकवादी नहीं था. उससे भूल हुई थी. गोडसे में राष्ट्रहित की भावना थी इसी वजह से महात्मा गांधी की हत्या की भूल उससे हुई. गोडसे के मन में राष्ट्र को सबल और अखंड भारत के रूप में देखने की चाहता थी इसीलिए ये विकृति उसके मन में थी.

बीजेपी विधायक ने कहा कि गांधी जी और नेहरू जी की सद्गुण विकृति के कारण देश की ये दुर्दशा हुई है. जब संस्कृति के आधार पर देश का बंटवारा हुआ एक देश मुस्लिम राष्ट्र घोषित हुआ तो उसी दिन भारत को भी हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए था.

बता दें कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादत बयान देकर विवादों में घिर गई हैं. लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया. एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने ये विवादित टिप्पणी की. दरअसल सदन में जब डीएमके सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए.’

इस पर कांग्रेस के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि उन्हें (प्रज्ञा) को प्रधानमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भोपाल से बीजेपी सदस्य प्रज्ञा को बैठने का इशारा करते नजर आए.

प्रज्ञा ठाकुर के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि गोडसे की सोच के भाजपाइयों ने जो गांधीवादी मुखौटा लगाया था, आज संसद में उतर गया.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है. ये कार्रवाई प्रज्ञा के कल लोकसभा में दिए गए बयान के बाद की गई है, जिसमें प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. प्रज्ञा ठाकुर के संसदीय दल की बैठक में आने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

महंगाई के बीच चोरों ने MP में चुराई 25 लाख की प्याज, सूरत में भी 250 किलो प्याज पर हाथ साफ

पहली विदेश यात्रा में भारत आए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, आज होगी पीएम मोदी से मुलाकात

पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नए कानून लाए जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget