एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप कांडः बीजेपी विधायक का विवादित बयान-क्या 3 बच्चों की मां से कोई रेप करता है?

जहां बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सरकार कार्रवाई करने का मन बना रही है वहीं दूसरी तरफ बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में विवादित बयान दिया है.

नई दिल्लीः उन्नाव रेप कांड को लेकर उत्तर प्रदेश में हंगामा मचा हुआ है. इस बलात्कार कांड को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. जहां बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सरकार कार्रवाई करने का मन बना रही है वहीं दूसरी तरफ बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में विवादित बयान दिया है. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप करता है क्या?.

वहीं इससे पहले इस मामले पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है. जो भी दोषी होगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है.

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान आज उन्नाव रेप मामले में पीड़िता की चिट्ठी पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच कल मामले की सुनवाई करेगी. कोर्ट ने यूपी सरकार से सुनवाई में पूरी रिपोर्ट पेश करने को कहा है. इसके साथ ही एडवोकेट जनरल या एडिशनल एडवोकेट जनरल को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को भी कहा गया है.

हाईकोर्ट ने पीड़ित के पिता का अंतिम संस्कार न होने पर शव को सुरक्षित रखने को कहा है और अंतिम संस्कार पर भी रोक लगा दी है. बता दें कि पीड़ित महिला ने शिकायत की कॉपी हाईकोर्ट को भी भेजी थी.

वहीं यूपी के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने अपने पति और गैंगरेप पीड़िता युवती के नार्को टेस्ट कराने की मांग की. पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के दो दिन बाद आरोपी विधायक की पत्नी आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलीं और नार्को टेस्ट कराने की मांग की.

क्या है मामला ये मामला यूपी के उन्नाव का है जहां की एक लड़की ने बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया है. घटना पिछले साल जून की है. न्याय की मांग को लेकर आरोप लगाने वाली लड़की ने सीएम योगी के घर के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी और 8 अप्रैल को लड़की के पिता की जेल में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी.

आरोप है कि विधायक होने की वजह से पहले कुलदीप सेंगर के खिलाफ न केस दर्ज हुआ, न पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिली और पीड़िता के पिता की हत्या हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT बना दी है. वहीं, गृह मंत्रालय ने इस भी केस की रिपोर्ट मांगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तस्करों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल ने किया ऐसा काम, CM विजय ने की तारीफ
तस्करों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल ने किया ऐसा काम, CM विजय ने की तारीफ
SC के जजों का भावुक कदम, फैसला देते समय दिवंगत क्लर्क को किया याद
SC के जजों का भावुक कदम, फैसला देते समय दिवंगत क्लर्क को किया याद
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget