एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी विधायक की पत्नी की मांग, मेरे पति और पीड़िता का हो नार्को टेस्ट

संगीता सेंगर ने पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह से मुलाकात के बाद कहा, 'हमारी मांग है कि मेरे पति और लड़की और उसके चाचा का नार्को टेस्ट कराया जाए. इससे सच्चाई का पता लग सकेगा और सही तस्वीर सामने आएगी.

लखनऊ: यूपी के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने अपने पति और गैंगरेप पीड़िता युवती के नार्को टेस्ट कराने की मांग की. पीड़िता ने विधायक पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के दो दिन बाद आरोपी विधायक की पत्नी आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलीं और नार्को टेस्ट कराने की मांग की.

मेरे पति को मोहरा बनाया गया है: संगीता सेंगर

संगीता सेंगर ने पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह से मुलाकात के बाद कहा, 'हमारी मांग है कि मेरे पति और लड़की और उसके चाचा का नार्को टेस्ट कराया जाए. इससे सच्चाई का पता लग सकेगा और सही तस्वीर सामने आएगी. हमारी लड़की के साथ पूरी सहानुभूति है. इसके पीछे राजनीतिक वजह है और मेरे पति को मोहरा बनाया गया है.

मेरे पति को बलात्कारी ना कहा जाए: संगीता सेंगर

संगीता सेंगर ने कहा, 'मेरे पति निर्दोष हैं और मेरा अनुरोध है कि उन्हें बलात्कारी ना कहा जाए. वह पिछले 15 साल से राजनीति में हैं और समाज और जनता की सेवा कर रहे हैं. इस घटना के कारण मेरी बेटियां पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके देवर अतुल पर लगाये गये आरोप भी झूठे हैं. कथित रेप पीड़िता एक सा बयान नहीं दे रही है.

विधायक की पत्नी ने कहा- दोषी साबित होने से पहले ही वह पद क्यों छोड़ें?

यह पूछने पर कि क्या उनके पति को विधानसभा से इस्तीफा देना चाहिए, संगीता सेंगर ने कहा, 'दोषी साबित होने से पहले ही वह पद क्यों छोड़ें. केवल आरोपों के आधार पर वह इस्तीफा क्यों दें.' उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें सच्चाई बताना चाहती थीं.

विधायक की पत्नी और कथित बलात्कार पीड़िता दोनों ने ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने का प्रयास किया था. उसका कहना है कि उसके पिता के बड़े भाई की हत्या भी विधायक के भाई और गुर्गों ने की थी. अब उसके पिता की हत्या भी इन्हीं लोगों ने की है.

युवती का दावा है कि उन्नाव जिला प्रशासन ने वस्तुत: उसे एक होटल में कैद कर दिया था, जहां ना तो कोई फोन था और ना ही पानी. हर कोने पर सुरक्षाकर्मी लगे थे. युवती ने एक समाचार चैनल से कहा, 'मैं अपना मोबाइल नहीं चार्ज कर सकती थी. कोई टीवी नहीं था. हम बाहर नहीं जा सकते.'

युवती ने कहा, 'हमसे बताया गया कि हम बाहर नहीं जा सकते. हर कोने पर गार्ड हैं. जब हमने उनसे मदद के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि ये उनका काम नहीं है. क्या यही न्याय है? मैं न्याय चाहती हूं. वे क्यों मुझ पर माफी मांगने का दबाव बना रहे हैं? क्या वे मेरे चाचा को भी मारना चाहते हैं?' विधायक के भाई अतुल को कल उन्नाव से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था.

पीड़िता के परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया करा दी गयी है: पुलिस

अपर पुलिस महानिदेशक (लखनऊ जोन) राजीव कृष्णा के नेतृत्व वाली एसआईटी रेप पीड़िता के गांव माखी गयी और सूचनाएं एकत्र कीं. टीम को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपनी है. राजवी कृष्णा ने कहा कि एसआईटी मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगी और उसके कार्रवाई करेगी. पीड़िता के परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया करा दी गयी है.

इस बीच समाचार चैनलों ने कथित बलात्कार पीडिता के पिता का बयान वायरल किया है, जो उनकी मौत के पहले का है. वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि उन्हें विधायक के भाई ने बेरहमी से पीटा. विधायक के भाई ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर उन्हें राइफल की बट से बुरी तरह मारा. चैनलों ने मृतक के पीठ की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें घाव के निशान साफ नजर आ रहे हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह उन्नाव गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा. उधर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज आदेश दिया कि मृतक का दाह संस्कार नहीं करना चाहिए, अगर हो ना गया हो तो. मृतक का दाह संस्कार हालांकि कल कर दिया गया था.

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्खास्त करने की मांग की है. उनकी सरकार को 'रावण' करार दिया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली में कहा, 'योगी आदित्यनाथ सरकार रावण की सरकार है जो महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget