एक्सप्लोरर

Unlock 1: अब होटल-रेस्टोरेंट्स में जाने से पहले रखना होगा इन बातों का खास ख्याल, पढ़ें गाइडलाइन्स

आठ जून से अनलॉक वन के तहत शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थलों के साथ होटल और रेस्टोरेंट्स भी खोल दिए जाएंगे.जानें होटल और रेस्टोरेंट जाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आठ जून से अनलॉक वन के तहत शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थलों के साथ होटल और रेस्टोरेंट्स भी खोल दिए जाएंगे. लेकिन अब आपके रेस्टोरेंट्स में घुसने और बाहर आने को लेकर कायदे कानून बना दिए गए हैं. सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. जानें होटल और रेस्टोरेंट जाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा. होटल-
  • लक्षमुक्त कर्मचारियों और लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी.
  • होटल और रेस्तरां मालिकों को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना चाहिए.
  • विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास बिन्दु होने चाहिए.
  • ग्राहक की यात्रा और चिकित्सा स्थिति का उचित रिकॉर्ड सुनिश्चित करना होगा.
  • होटलों में सामान को कमरे में पहुंचाने से पहले संक्रमणमुक्त किया जाना चाहिए. आगंतुकों और कर्मचारियों के बीच रूम सर्विस के लिए फोन पर बात होनी चाहिए.
रेस्टोरेंट्स-
  • रेस्टोरेंट जाने वालों को एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी होगा.
  • बिना फेस मास्क के रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
  • रेस्टोरेंट में इंतजार करते वक्त बीच बीच में हाथ धोते रहना होगा.
  • हाथ गंदे नहीं हों तब भी खाना खाने से पहले हाथों को धोएं.
  • रेस्टोरेंट के स्टाफ को हाथ और मुंह ढककर काम करना होगा.
  • शेफ हो, वेटर हों या अन्य कर्मचारी हों, सभी को नियमों का पालन करना होगा.
  • रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में उम्रदराज स्टाफ को फ्रंटलाइन में नहीं रख सकते.
  • रेस्टोरेंट को पूरा भरने की मंजूरी नहीं है. रेस्टोरेंट की सिर्फ 50 फीसदी सीटों को ही भरा जा सकेगा.
  • रेस्टोरेंट के मेन्यू को डिस्पोजेबल फॉर्म में रखना होगा, यानी समय-समय पर इसको रिपीट नहीं किया जा सकेगा.
  • रेस्टोरेंट में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं जाने की सलाह.
  • रेस्टोरेंट के एयरकंडीशनर्स को सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से चलाना होगा.
  • ग्राहक के जाने के बाद वो जिस सीट पर बैठा था, उसे पूरी तरह सैनिटाइज किया जाए.
बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए गाइडलाइन्स
  • अति जोखिम वाले बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे सभी कर्मचारियों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी. उन्हें सामान्य लोगों के सीधे संपर्क में आने से बचना होगा.
  • 65 साल से ज्यादा आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को आवश्यक कामों और स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों के अलावा अन्य परिस्थितियों में घर पर रहने को सलाह.
यह भी पढ़ें- Unlock 1: शॉपिंग मॉल्स जाना है तो पहले पढ़ लें नए कायदे कानून, सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स Unlock 1: मंदिरों में नहीं बटेगा प्रसाद, नमाज़ के दौरान 6 फुट की दूरी जरूरी, जानें धार्मिक स्थलों की गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget