एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी भी संक्रमित, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

केंद्रीय मंत्री मेघवाल हाल ही में अपने एक वीडियो से विवादों में आए थे, जिसमें उन्होंने ‘भाभीजी पापड़’ नाम के एक पापड़ ब्रांड का प्रमोशन किया था और कहा था कि इस पापड़ को खाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक देश में लगभग 21 लाख मामले आ चुके हैं जबकि 42 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस वायरस की चपेट में केंद्रीय मंत्री भी आने लगे हैं. गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्र सरकार के 2 मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. दोनों के संक्रमण की जानकारी शनिवार 8 अगस्त को मिली.

AIIMS में भर्ती कराए गए मेघवाल

केंद्रीय सरकार में भारी उद्योग और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना से संक्रमित हो गए. मेघवाल ने शनिवार को खुद इस बारे में जानकारी दी कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था.

मेघवाल ने ट्वीट कर बताया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने टेस्ट करवाया व पहली जांच नेगेटिव आने के बाद आज दूसरी जांच पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु चिकित्सकीय सलाह पर AIIMS में भर्ती हूं. मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे.”

केंद्रीय मंत्री मेघवाल हाल ही में अपने एक वीडियो से विवादों में आए थे, जिसमें उन्होंने ‘भाभीजी पापड़’ नाम के एक पापड़ ब्रांड का प्रमोशन किया था और कहा था कि इस पापड़ को खाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण होता है.

कृषि राज्य मंत्री भी हुए संक्रमित

वहीं मेघवाल के अलावा केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं. चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई और वो संक्रमित पाए गए. साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की.

अपने ट्वीट में चौधरी ने लिखा, “बीती रात शुरूआती लक्षण दिखने पर मेरे स्वास्थ्य परीक्षण के तहत कोरोना पॉज़िटिव की रिपोर्ट आई है. कृपया बीते कुछ दिनों में मुझसे सम्पर्क में आए सभी मित्रगण अपने परिजनों से दूरी बनाए रखें एवं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं. मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार.”

देश में कोरोना संक्रमण के अबतक 20.88 लाख मामले आ चुके हैं, जबकि 42,518 लोगों की इसके कारण जान जा चुकी है. साथ ही देश में 14.27 लाख मरीज इस बीमारी से उबर भी चुके हैं.

ये भी पढ़ें

महिंदा राजपक्षे चौथी बार लेंगे श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ, नया मंत्रिमंडल सोमवार को शपथ ग्रहण करेगा

अस्पताल में भर्ती संजय दत्त ने किया ट्वीट, बोले- एक दो दिन में घर आ जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget