एक्सप्लोरर

LPG Price Cut: गैस के दाम 200 रुपये कम होने पर विपक्ष ने किया तंज तो स्मृति ईरानी बोलीं, 'विपक्ष बैठकें करता रहेगा तो यह...'

Modi Cabinet: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता होने पर कहा है कि अगर विपक्ष अपनी बैठकें करता रहे तो इससे देश को फायदा होगा.

Smriti Irani On LPG Price Cut: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रक्षाबंधन से पहले एलपीजी गैस की कीमतों की कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने कहा, "मैं रक्षाबंधन की पूर्व संध्या से पहले हमारी बहनों को पीएम मोदी द्वारा दिए गए अनोख तोहफे के लिए आभार व्यक्त करती हूं."

वहीं, एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने पर विपक्ष द्वारा की जा रही टिपण्णी को लेकर उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "विपक्ष की टिप्पणियों पर मैं कहना चाहती हूं कि अगर विपक्ष अपनी बैठकें करता रहेगा तो यह देश के लिए फायदेमंद होगा." इससे पहले मंगलवार (29 अगस्त) को हुई कैबिनेट की बैठक में गैस सिलेंडर के दाम करने का फैसला लिया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाएंगे.

पीएम मोदी का तोहफा
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर पीएम मोदी ने लाखों बहनों को तोहफा दिया है. इतना ही नहीं 75 लाख बहनों को उज्जवला गैस योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी मिलेंगे. उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 की सब्सिडी मिल रही थी, जबकि आज से 200 रुपये की सब्सिडी अलग से मिलेगी. यानी अब उज्जवला योजना के तहत गैस खरीदने वाली महिलाओं को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

मेरी हर बहन खुश रहे- पीएम मोदी 
इस फैसले के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''रक्षाबंधन का त्यौहार अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है. गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा. मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है.'' 

ममता बनर्जी ने कसा तंज
वहीं, गैस के दाम कम होने पर ममता बनर्जी ने सरकार पर तंज किया और एक्स पर लिखा, ''पिछले दो महीने में 'इंडिया' गठबंधन की सिर्फ दो बैठक हुई हैं और आज हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए. ये है INDIA का दम!''
 
मल्लिकार्जुन खरगे ने चुटकी ली
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा,"जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे बंटने ! जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली, निर्दयी मोदी सरकार, अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है."

'लॉलीपॉप थमाने से काम नहीं चलेगा'
उन्होंने कहा, " साढ़े 9 सालों तक 400 रुपये का एलपीजी सिलेंडर, 1100 रुपये में बेचकर, आम आदमी की जिंदगी तबाह करते रहे, तब कोई स्नेह भेंट की याद क्यों नहीं आई ? BJP सरकार ये जान ले कि 140 करोड़ भारतीयों को साढ़े 9 साल तड़पाने के बाद चुनावी लॉलीपॉप थमाने से काम नहीं चलेगा. आपके एक दशक के पाप नहीं धुलेंगे."

इंडिया से डर अच्छा है
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि BJP की लागू कमरतोड़ महंगाई का मुकाबला करने के लिए, कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में गरीबों के लिए केवल 500 रुपये का सिलेंडर करने वाली है. कई राज्य, जैसे राजस्थान, इसे लागू भी कर चुके हैं. मोदी सरकार ये जान ले कि 2024 में देश की परेशान जनता के ग़ुस्से को 200 रुपये की सब्सिडी से कम नहीं किया जा सकता. इंडिया से डर अच्छा है, मोदी जी ! जनता ने मन बना लिया है. महंगाई को मात देने के लिए BJP को एग्जिट डोर दिखाना ही एकमात्र विकल्प है.

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet Decisions: सभी के लिए 200 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, मोदी सरकार का रक्षाबंधन पर तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में खेल से लेकर रोजगार तक का रिपोर्ट कार्ड
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget