एक्सप्लोरर

दो घंटे तक चिल्का झील में फंसे रहे केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला और संबित पात्रा, जानिए क्या है मामला

Sambit Patra Stuck In Lake: ओडिशा में सागर परिक्रमा कर रहे केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा चिल्का झील में करीब दो घंटे फंसे रहे.

Union Minister Stuck In Chilika Lake: केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा को ले जा रही एक नाव रविवार (07 जनवरी) की शाम दो घंटे तक चिल्का झील में फंसी रही. इस नाव में बीजेपी के अन्य नेता भी सवार थे. पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि नाव मछुआरों के बिछाए गए जाल में फंस गई होगी लेकिन बाद में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला ने साफ किया कि रास्ता भटकने की वजह से देरी हुई.

प्रशासन ने जब दूसरा जहाज भेजा तब केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री को बचाया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया. नाव पर फंसे रहने के दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कुछ अन्य स्थानीय पार्टी नेता भी थे. यह घटना तब हुई जब केंद्रीय मंत्री खुर्दा जिले के बरकुल से अपनी यात्रा शुरू करके ब्लू लैगून के जरिए पुरी जिले के सातपाड़ा जा रहे थे.

परषोत्तम रुपाला ने बताई पूरी कहानी

मंत्री के काफिले की ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, नलबाना पक्षी अभयारण्य के पास झील के बीच में मोटर चालित नाव लगभग दो घंटे तक फंसी रही. बाद में परषोत्तम रुपाला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अंधेरा हो गया था और नाव चलाने वाला शख्स रास्ते से अनजान था और हम रास्ता भटक गए. सातपाड़ा पहुंचने में हमें दो घंटे और लग गए."

सागर परिक्रमा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे बीजेपी नेता

रूपाला को पुरी जिले के कृष्णाप्रसाद क्षेत्र के पास एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था. हालांकि, इस घटना के कारण इसे अंतिम समय में रद्द कर दिया गया. अधिकारी ने कहा कि रूपाला रात करीब साढ़े दस बजे पुरी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री 'सागर परिक्रमा' कार्यक्रम के 11वें चरण के तहत मछुआरों के साथ बातचीत करने के लिए ओडिशा का दौरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'लक्षद्वीप में टूरिस्ट बढ़ने से मालदीव को नुकसान नहीं...फायदा होगा', भारत से विवाद के बीच दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget