एक्सप्लोरर

Udhayanidhi Remarks: 'मोहब्बत की दुकान चलाने वाले, नफरत की पुड़िया बांट रहे', उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमलावर बीजेपी

Udhayanidhi Stalin Controversy: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत की पुड़िया बांट रहे हैं. इनके पास नफरत का गोदाम है.

Sanatana Dharma Remarks Row: तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता उन पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी डीएमके नेता के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हम पूछना चाहते हैं कि क्या 'सनातन धर्म' को गाली देना और हिंदू धर्म का गाली देना कांग्रेस पार्टी, 'घमंडिया' गठबंधन की नीति बनी हुई है क्या?" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी पंथ, संप्रदाय और मत, सनातन के अंश हैं. 
 
'इंडिया गठबंधन में सनातन धर्म को गाली देने का कॉम्पिटिशन'
केंद्रीय शिक्षामंत्री ने मीडिया से कहा, "मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत की पुड़िया बांट रहे हैं. इनके पास नफरत का गोदाम है. इंडिया अलायंस वाले यानी घमंडिया गठबंधन के नेताओं में सनातन धर्म को गाली देने का कॉम्पिटिशन शुरू हो गया है. हाल ही में उनकी मीटिंग हुई है. उसमें उनका नेता तय नहीं हो पाया है, लेकिन नीति तय हो गई है. वह नीति सनातन धर्म को गाली देने की है."

केसी वेणुगोपाल पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता ने कहा, "अभी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का बयान आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म समभाव पर विश्वास करती है और अभिव्यक्ति की आजादी पर भरोसा करती है. क्या सनातन को गाली देना ही अभिव्यक्ति की आजादी है?" धर्मेंद्र प्रधान बोले, "कांग्रेस ने 2013 से पहले भगवा आतंकवाद का नारा दिया था. किसी ने कभी गुलाबी आतंकवाद या किसी अन्य रंग के आतंकवाद की बात नहीं कही थी. ये नफरत की दुकान चलाने वाले लोग हैं."

राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अब राहुल गांधी चुप हैं. वह तो मंदिर जाने वाले हैं, जनेऊ पहनने वाले हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, बहुत सी बात कहेंगे. राहुल गांधी क्यों सामने नहीं आ रहे हैं? उन्होंने पूछा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और शरद पवार चुप क्यों हैं?"

उदयनिधि के बयान पर क्या बोले वेणुगोपाल 
इससे पहले उदयनिधि के बयान पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि हमारा रुख स्पष्ट है. सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की विचारधारा है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि हर राजनीतिक दल को अपने विचार रखने की आजादी है. हम हर किसी की आस्था का सम्मान करते हैं.

सनातन धर्म पर क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन?
तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (2 सितम्बर) को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी. साथ ही उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान भी किया था.

यह भी पढ़ें- Udhayanidhi Stalin Remark: हिंदू समाज ने पहली बार नहीं देखी ऐसी नफरत, ये तो मानसिक दिवालियापन है, भड़कीं मीनाक्षी लेखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget