एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अनंत गीते की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

दुर्घटना में मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मामूली रुप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में हालांकि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, लेकिन उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मामूली रुप से घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे पाली गांव के पास यह दुर्घटना उस समय हुई. जब भारी उद्योग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम मंत्री खोपोली से पाली जा रहे थे.

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया, कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मंत्री के काफिले के सामने आ गयी, जिससे काफिले के पायलट वाहन को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ा. पायलट वाहन के बिल्कुल पीछे चल रही गीते की कार पायलट वाहन से टकरा गयी. इसके बाद एक कार से गीते की कार को पीछे से टक्कर लगी.

दुर्घटना में मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मामूली रुप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद केन्द्रीय मंत्री पास के सरकारी अतिथि गृह में ठहर गए. इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिये रवाना हो गए. पुलिस महानिदेशक के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है और इसकी जांच के आदेश दिए हैं.

उल्लेखनीय है कि अनंत गीते शिव सेना के वरिष्ठ नेता हैं और नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में शिव सेना के एक मात्र मंत्री हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget