एक्सप्लोरर

‘हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी, उसे किसी से विरोध नहीं’, बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नींव रखी गई है, इससे 2047 में एक महान भारत का निर्माण होगा और महान भारत के निर्माण की राह पर हम अपनी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाएंगे.

Union HM Amit Shah in Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (26 जून, 2025) को दिल्ली में आयोजित राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के साधन के रूप में किया गया है. वे इसे तोड़ नहीं पाए, लेकिन प्रयास किए गए. हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी भाषाएं भारत को एकजुट करने का सशक्त माध्यम बनें. इसके लिए राजभाषा विभाग काम करेगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो नींव रखी जा रही है, उससे 2047 में एक महान भारत का निर्माण होगा और महान भारत के निर्माण की राह पर हम अपनी भारतीय भाषाओं का विकास करेंगे, उन्हें समृद्ध बनाएंगे, उनकी उपयोगिता बढ़ाएंगे.”

देश के लोगों की भाषा के मुताबिक ही प्रशासन की भाषा होनी चाहिए- शाह

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “भारतीय भाषाओं का सरकारी कामकाज में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए, न सिर्फ केंद्र सरकार में बल्कि राज्य सरकार में भी. इसके लिए हम राज्यों से भी संपर्क करेंगे, उन्हें समझाने और राजी करने की कोशिश करेंगे. देश के आम लोगों की भाषा के मुताबिक ही प्रशासन की भाषा होना चाहिए. देश का प्रशासन अपनी भाषा में हो, ये बहुत जरूरी है. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए यह महत्वपूर्ण प्रण है. ”

जब तक लोग अपनी भाषा में बात नहीं करेंगे, गुलामी की मानसिकता से मुक्त नहीं होगें- शाह

शाह ने कहा, “हमें किसी भाषा से विरोध नहीं है, किसी विदेशी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन आग्रह है अपनी भाषा का महिमामंडन करना चाहिए, जब तक व्यक्ति अपनी भाषा का गौरव नहीं करता, अपनी सोच और अपनी अभिव्यक्ति और निणर्य अपनी भाषा में नहीं करता, व्यक्ति अपनी भाषा पर गर्व नहीं करेगा, अपनी भाषा में अपनी बात नहीं कहेगा, तब तक हम गुलामी की मानसिकता से मुक्त नहीं हो सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं मन से मानता हूं हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं हो सकती है. हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है. हिंदी और भारतीय भाषाएं मिलकर हमारे स्वाभिमान कार्यक्रम को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं.” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में मेडिकल का कोर्स हिंदी में बनाया है. मैं अन्य राज्यों से अपील करता हूं कि वो अपनी क्षेत्रीय भाषा में मेडिकल और इंजीनिरिंग का कोर्स बनाएं.

तमिलनाडु की बुजुर्ग हिंदी प्रचारक का किया जिक्र

केंद्रीय गृह मंत्री ने तमिलनाडु की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजलक्ष्मी का जिक्र करते हुए कहा, “वह इस उम्र में भी तमिलनाडु में हिंदी के प्रचार कार्य से जुड़ीं हैं और राज्य में हिंदी सिखाने का काम कर रही हैं.”

राजभाषा विभाग के तीन प्रयास– अमित शाह

राजभाषा विभाग के तीन प्रयास हैं, हिन्दी शब्द सिंधु इससे राजभाषा सरल बनेगी. आनेवाले दिनों में हिन्दी को लचीली बनाने का काम किया जाएगा. भाषा को जीवंत और समृद्ध करने का काम करना चाहिए. मैं देश की सभी भाषा के विद्वानों से अपील करता हूं कि इसे समृद्ध बनाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget